एक महीने के भीतर डॉ. किशोर सिंह को मिली दूसरी बड़ी जिम्मेदारीमुंबई कांग्रेस के बनाए गए महासचिव

एक महीने के भीतर डॉ. किशोर सिंह को मिली दूसरी बड़ी जिम्मेदारी
मुंबई कांग्रेस के बनाए गए महासचिव

मुंबई। मुंबई कांग्रेस से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जुड़कर काम करने वाले समाजसेवी डॉ. किशोर सिंह को एक महीने के भीतर ही दूसरी बड़ी जिम्मेदारी मिली है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में डॉ. किशोर सिंह को मुंबई कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया है। इसके पहले उन्हें वर्सोवा विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया था। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव के सी वेणूगोपाल द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर डॉ किशोर सिंह ने कांग्रेसी कार्यकर्ता के रूप में अपने राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी। तमाम राजनीतिक उतार चढ़ाव के बावजूद वे मजबूती से कांग्रेस के साथ लग रहे। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने दहिसर विधानसभा से टिकट प्राप्त करने के लिए आवेदन किया था। तत्कालीन मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष एकनाथ गायकवाड़ की संस्तुति के बावजूद अन्य राजनीतिक कारणों के चलते दिल्ली से उनका टिकट कट गया था। टिकट न मिलने के बावजूद वे निराश नहीं हुए और लगातार पार्टी के लिए काम करते रहे। मुंबई कांग्रेस के बैनर तले उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की हमेशा सराहना की जाती रही है। डॉ किशोर सिंह ने कहा कि वे पूरी मेहनत और निष्ठा के साथ दी गई जिम्मेदारियों का निर्वाहन करेंगे। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले और मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती