पत्रकारिता जोखिम और चुनौतियों से भरा काम – मुन्ना त्रिपाठीसाहित्यकारों कवि और पत्रकारों का हुआ सम्मान

पत्रकारिता जोखिम और चुनौतियों से भरा काम – मुन्ना त्रिपाठी
साहित्यकारों कवि और पत्रकारों का हुआ सम्मान

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा खुटहन ब्लाक मुख्यालय के सभागार में  मंगलवार को साहित्यकार, कवि और पत्रकारों का सम्मलेन आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा महिला मोर्चा के तमाम पदाधिकारियों नेअपने विचार रखे। बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री काशी प्रांत मेनका सिंह ने कहा कि जिसमें सबका हित निहित हो वही साहित्य है।
विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव ने कहा कि साहित्यकार,लेखक और कवि शासन प्रशासन को सच्चाई का आइना दिखाते हुए प्रगति के मार्ग पर चलने को प्रेरित करते हैं। वे कड़ी मेहनत, जोखिम और तमाम समस्याओं को झेलते हुए देश ही नहीं विदेशों की तमाम घटनाओं को भी हम सभी तक पहुंचाते हैं। कोविड जैसी महामारी के समय मीडिया ने नागरिकों के बचाव के लिए जो योगदान किया है, उसे देश कभी भूल नहीं सकता। बतौर सम्मानित अतिथि मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार मंगलेश्वर त्रिपाठी "मुन्ना" ने कहा कि वर्तमान परिवेश में पत्रकारिता एक जोखिम और चुनौतियों भरा कार्य बनता जा रहा है। पत्रकार गरीब, मजदूर, बेसहारा,दिव्यांग, बीमार, पीड़ितो सभी के हित में समस्याओं को उजागर कर शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करा देता है।उनका निराकरण होने तक अपनी कलम के माध्यम से संघर्ष करता रहता है। उसकी मेहनत शत प्रतिशत रंग भी लाती है। लेकिन वह खुद किन झंझावातों को झेल कर समाज के लिए जीवन को दांव पर लगा दिया है। इसे कोई समझने का प्रयास नहीं करता। शासन के द्वारा पत्रकारों के आर्थिक समृद्धि और सुरक्षा को लेकर विशेष योजना संचालित की जानी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रागिनी सिंह ने कहा कि सृष्टि की प्रथम रचनाकार महिला हैं। इनकी समृद्धि से ही देश तरक्की कर सकता है। कहा कि वर्तमान सरकार महिलाओं के सम्मान और उनके विकास में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। सरकार उनके उत्थान के लिए तमाम योजनाएं संचालित कर रही है। घर की चौखट से निकल हमें अपना अधिकार हासिल करना है। वह तभी मिलेगा जब हम शिक्षित बनेंगी। आरती देवी ने स्वागत गीत, विद्या देवी ने गजल, कविता और नीलम ने देवी गीत गाया। सोभना स्मृति ने काव्य पाठ पढ़ा। कार्यक्रम में पत्रकार मंगलेश्वर त्रिपाठी मुन्ना, पत्रकार प्रमोद पांडे, पत्रकार पब्बर दुबे, पत्रकार संगम लाल पांडे का विशेष सम्मान किया गया। इस अवसर पर अजीत यादव,अन्नू दूबे,मोनू निगम, रामकुमार उपाध्याय, प्रेम चंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे। संचालन महिला मोर्चा की जिला महामंत्री कनक सिंह ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती