मुंबई महानगरपालिका में पूर्णकालिक शिक्षण अधिकारी बनाए गए राजू तडवी

मुंबई महानगरपालिका में पूर्णकालिक शिक्षण अधिकारी बनाए गए राजू तडवी
मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका सामान्य प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रभारी शिक्षण अधिकारी राजू तडवी को शिक्षण विभाग का पूर्णकालिक शिक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है। बीएमसी की प्रमुख कर्मचारी अधिकारी रीमा ढेकणे ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। इसके पहले वे प्रभारी शिक्षण अधिकारी के रूप में सेकेंडरी और एडेड विभाग का कार्यभार देख रहे थे। उन्हें पूर्ण कालिक शिक्षण अधिकारी बनाए जाने पर प्रभारी उप शिक्षण अधिकारी निसार खान, उप शिक्षण अधिकारी इंदर सिंह कडाकोटी,  अधीक्षक दीपिका पाटिल, अधीक्षक मुख्तार शाह, प्रशासकीय अधिकारी अशफाक अहमद शाह, प्रशासकीय अधिकारी निशा यादव, प्रशासकीय अधिकारी तौहीद शेख, प्रशासकीय अधिकारी कल्पना उमरे, प्रधानाध्यापक डॉ. नागेश पांडे, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, पत्रकार राजेश उपाध्याय अनेक अधिकारियों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है। प्रभारी शिक्षण अधिकारी के रूप में राजू तडवी का कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रहा। शिक्षण व्यवस्था को सुधारने की दिशा में उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता