महाराष्ट्र में प्राकृतिक आपदा के चलते अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे कृपाशंकर सिंह

महाराष्ट्र में प्राकृतिक आपदा के चलते अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे कृपाशंकर सिंह
मुंबई: कोरोना के बाद भारी बारिश के चलते महाराष्ट्र के रायगढ़ ,सतारा ,रत्नागिरी, ठाणे, सिंधुदुर्ग ,कोल्हापुर जिलों में भारी जन धन की हानि को देखते हुए महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा भाजपा सदस्य कृपाशंकर सिंह ने अपना जन्मदिन ( 31 जुलाई ) नहीं मनाने का फैसला किया है। कृपाशंकर सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश के चलते हाहाकार मचा हुआ है। प्रभावित लोगों की बढ़-चढ़कर मदद किए जाने की सख्त आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर प्रभावित लोगों की मदद कर रही है। कृपाशंकर सिंह ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों का दुख दर्द देखते हुए उन्होंने अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। कृपाशंकर सिंह ने अपने प्रशंसकों तथा शुभेच्छु जनों से, अपने जन्मदिन के पर महाराष्ट् में आई प्राकृतिक आपदा  से प्रभावित लोगों की बढ़ चढ़कर मदद करने  की अपील की है।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती