गणपत पाटिल नगर में 30 वर्षों के बाद मिटा अंधेरा

गणपत पाटिल नगर में 30 वर्षों के बाद मिटा अंधेरा
मुंबई: आजादी के 74 वर्षों के बाद भी देश के अनेक भागों में आज भी अंधेरा है। केंद्र और राज्य सरकारों के तमाम प्रयासों के बावजूद देश के हर स्थानों में विद्युतीकरण नहीं हो पाया है। दहिसर पश्चिम में स्थित गणपत पाटिल नगर की गली नंबर 5 से लेकर 14 तक में रहने वाले करीब 5000 लोग पिछले 30 वर्षों से विद्युतीकरण का इंतजार कर रहे थे। स्थानीय समाजसेवी तथा उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई के महामंत्री राम यादव पिछले कई वर्षों से यहां विद्युतीकरण के लिए प्रयासरत थे। राम यादव ने यहां के लोगों की पीड़ा सांसद गोपाल शेट्टी तथा विधायक मनीषा ताई चौधरी से अवगत कराया। आखिरकार राम यादव की मेहनत रंग लाई। सांसद गोपाल शेट्टी तथा विधायक मनीषा ताई चौधरी के आशीर्वाद से आज यहां विद्युत ट्रांसफार्मर बैठाया गया। इस अवसर पर विधायक मनीषा ताई चौधरी, मंडल अध्यक्ष अरविंद यादव, सर्वे राज यादव राकेश यादव विनोद शास्त्री महेश गौड़ महेंद्र प्रसाद सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। राम यादव ने कहा कि लोगों को परेशानियों और समस्याओं से मुक्त कराने का उनका हमेशा प्रयास रहा है। वे यहां की अन्य समस्याओं के लिए भी प्रयास जारी रखेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

बेस्ट टीचर निलिमा चौधरी यांची स्वेच्छा निवृत्ती

योगेश्वर इंग्लिश स्कूल का 25 वां वार्षिक उत्सव संपन्न