भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई का कोंकण के लिए बाढ़ राहत अभियान

भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई का कोंकण के लिए बाढ़ राहत अभियान 
 मुंबई । नेता प्रतिपक्ष  देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा ,मुंबई की टीम ने, भाजपा मुंबई अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा के नेतृत्व में राहत कोंकण के बाढ़ग्रस्त इलाकों के लिए राहत अभियान प्रारम्भ किया। राहत कार्य अभियान के तहत कोंकणवासियों के लिए राहत सामग्री भरे चार ट्रकों को नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर भाजपा मुंबई अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा, भाजपा मुंबई प्रभारी अतुल भातखलकर, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।  देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि बाढ़पीड़ितों की दैनिक ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए पीने के पानी की बोतलें, कपड़ें, बिस्कुट के पैकेट, कम्बल, आवश्यक दवाइयां यहाँ तक की सैनिटरी नैपकिन तक भिजवाए जा रहें है।राहत कार्य के लिए बिना समय गवाएं तुरंत आगे आने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई को बधाई और धन्यवाद दिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई अध्यक्ष तेजिंदर सिंह तिवाना ने बताया कि राहत कार्य के प्रथम फेज में भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई के कार्यकर्ता एक हज़ार परिवारों के लिए मदद सामग्री लेकर खुद बाढ़ग्रस्त इलाके में जा रहे हैं । ये राहत सामग्री हमारी तरफ से एक छोटा सा प्रयास है उनके जीवन में राहत पहुंचाने का।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती