हृदयागंन साहित्यिक संस्था का वार्षिक बैठक संपन्न

हृदयागंन साहित्यिक संस्था का वार्षिक बैठक संपन्न 
मुंबई 
हृदयांगन साहित्यिक एवं सामाजिक (पंजीकृत)संस्था मुंबई  की वार्षिक सामान्य बैठक शनिवार दिनांक 24 जुलाई 2021 को सांय पाँच बजे कोविड-19 का पालन करते हुए वर्चुअल गूगल मीट के माध्यम से आनलाइन प्रारंभ हुई जो सायं 6:45 पर धन्यवाद प्रस्ताव के साथ समाप्त हुई। बैठक में हृदयागंन के संस्थापक डाॅक्टर विधुभूषण त्रिवेदी के साथ विश्वनाथ डोले संरक्षक (वडोदरा), श्रीमती विद्युत प्रभा चतुर्वेदी मंजू (संरक्षिका देहरादून),रामेश्वर प्रसाद द्विवेदी प्रयलंकर (लखनऊ),श्रीहरिवाणी मार्गदर्शक (कानपुर),उमेश मिश्रा प्रभाकर महासचिव (मुंबई), मुन्नालाल प्रसाद (सिलीगुड़ी),डा0 कमलेश शुक्ला कीर्ति *कानपुर),श्रीमती संतोषी दीक्षित (कानपुर),आशीष त्रिवेदी (मुंबई), हरीश तिवारी (मुंबई),अभिषेक त्रिवेदी (मुंबई) से शामिल हुये। श्रीमती निकिता डोले,रूपाली डोले,डा0 अलका अरोड़ा,आरती सैया और डा0 प्रमिला पाण्डेय ने उपस्थित न हो पाने के लिये खेद संदेश भेजा।
बैठक बहुत अच्छी रही,शुरुआत में उमेश मिश्रा प्रभाकर महासचिव ने सबका स्वागत किया और गुरू वन्दना से बैठक की शुरुआत की।प्रारंभ में संस्था के उपाध्यक्ष बालेन्दु भूषण त्रिवेदी के असमायिक ब्रम्हलीन होने पर दुख प्रकट किया गया।संस्था के प्रति उनकी समर्पित  सेवाओं को याद कर दो मिनट का मौन रखा गया।तत्पश्चात संस्था की सरंक्षिका श्रीमती विद्युत प्रभा चतुर्वेदी मंजू ने सरस्वती वंदना से बैठक की शुरुआत की।विधुभूषण संस्था के संस्थापक,अध्यक्ष ने संस्था के उद्देश्य और अभी तक संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी,फिर संस्था के सचिव (वित्त और प्रबंधन) आशीष त्रिवेदी ने संस्था की वित्तीय स्थिति की जानकारी दी।
तत्पश्चात अध्यक्ष ने एक प्रस्ताव बैठक में अनुमोदन हेतु रखा जो सर्व सम्मति से पारित हुआ। प्रस्ताव के अनुसार रामेश्वर प्रसाद द्विवेदी प्रयलंकर को हृदयांगन संस्था के संरक्षक के मानद पद से सम्मानित किया गया। आशीष त्रिवेदी मुंबई, प्रमोद कुमार मिश्रा उन्नाव,डा0 श्रीमती अलका अरोड़ा देहरादून तथा शारदा प्रसाद दुबे शरदचंद्र को उपाध्यक्ष बनाया गया ।डा0 प्रमिला पाण्डेय उपाध्यक्ष बनी रहेगी,डा0 अलका अरोड़ा देहरादून उपाध्यक्ष (कार्यक्रम संयोजक नारी प्रकोष्ठ प्रभारी) का दायित्व संभालेगी।
मुंबई के सुप्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार विनय शर्मा दीप मीडिया सचिव पदनामित किये गये। विधुभूषण अध्यक्ष ने सदस्यों को अच्छे उपयोगी संदेश हृदयांगन पटल पर भेजने तथा सदस्यों की रचनाओ लेखो पर उत्साहवर्धन की टिप्पणियां लिखने के लिये अनुरोध किया। उन्होने यह भी कहा कि और भी विद्वतजनों को हृदयांगन संस्था का सदस्य बनाया जाये और जो हमारे कार्यक्रमो में  जुड़े हुये है उन्हे स्वतः संस्था का सदस्य बनना चाहिये। तत्पश्चात आगामी कार्यक्रमो के बारे मे जानकारी दी गयी। जिसकी सराहना सरंक्षक मंडल के सदस्यों ने तथा उपस्थिति सदस्यों ने की। संरक्षिका श्रीमती विद्युत प्रभा चतुर्वेदी मंजू की नई पुस्तक अंतर्मन के स्वर तथा संस्था के मार्गदर्शक डा0 श्रीहरिवाणी की पुस्तक दूर देश से आते आखर के लिये उन्हें बधाई दी गयीं।।अध्यक्ष ने उन दोनो पुस्तको के 21 सेट खरीदने की सहमति दी। संस्था के पदाधिकारियों की बिना सूचना के  अनुपस्थिति होने पर बैठक में अप्रसन्नता व्यक्त की गई।अन्त में संस्था के मार्गदर्शक डा0 श्रीहरिवाणी जी ने सभी उपस्थित संरक्षको तथा सदस्यों को धन्यवाद देते हुये संस्था की बैठक को विराम दिया।बैठक की अध्यक्षता रामेश्वर प्रसाद द्विवेदी प्रयलंकर (प्रधानाचार्य) ने किया और संचालन उमेश मिश्रा प्रभाकर  के द्वारा संपन्न हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती