भायंदर की समाजसेविका ममता सिंह का दिल्ली में हुआ सम्मान

भायंदर की समाजसेविका ममता सिंह का दिल्ली में हुआ सम्मान
मुंबई : देश के 27 राज्यों में नागरिकों के हितों के लिए संघर्षरत राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की केंद्रीय कार्यशाला का आयोजन नई दिल्ली में किया गया। जिसमें सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक, सांस्कृतिक, न्यायिक तथा चिकित्सकीय क्षेत्र के तमाम दिग्गजों ने उपस्थित होकर अपने-अपने विचार रखे, तथा सैकड़ों की तादाद में उपस्थित संगठक के पदाधिकारियों और सदस्यों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर मीरा-भायंदर की सुप्रसिद्ध समाजसेविका ममता सिंह समेत देश-विदेश की चुनिंदा जनसेवी हस्तियों को संगठन की ओर से उनके सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने कहा कि उनका उद्देश्य कोविड के इस संकटकाल में मानव के अधिकारों को सामाजिक मानदंडों के अनुरूप हर जरूरतमंद आम जनमानस तक मानव के मूलभूत अधिकारों, सम्मान के प्रति जागरूकता को प्रसारित करना है। सत्कार के लिए संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए समाजसेविका ममता सिंह ने कहा कि यह उनके सामाजिक कार्यों के लिए ऊर्जा की भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के तौर पर सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता ललिता चौधरी, तिहाड़ जेल के अधीक्षक संजय गुप्ता, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के विशेष निवासी आयुक्त कुलदीप सिंह ठाकुर, कामगार नेता अभिजीत राणे, राकेश अरोड़ा, फरीन सोमानी, डॉ अशोक पांडेय, डॉ सोमा मुखर्जी, रितिका शाह, डॉ विवेकानंद, प्रसिद्ध संगीतकार रूप कुमार राठौर, सोनाली राठौर, समाजसेविका शीला शर्मा समेत तमाम दिग्गज मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दी प्रवक्ता पद का कार्यभार ग्रहण किया

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

सिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने किया विद्यालय का नाम रोशन