एफ दक्षिण के प्रशासकीय अधिकारी आर्य को बधाई।

एफ दक्षिण के प्रशासकीय अधिकारी आर्य को बधाई।
मुंबई:  बृहन्मुंबई महानगर पालिका के एफ/दक्षिण विभाग के  प्रशासकीय अधिकारी  कैलाश आर्य ने मनपा माध्यमिक स्कूल  के  एस. एस. सी. मार्च 2021  की परीक्षा में  प्रविष्ट होने वाले  विद्यार्थियों के लिए शिक्षणाधिकारी महेश पालकर के मार्गदर्शन‌ में  विशेष व्याख्यान  माला का आयोजन किया । व्याख्यानमाला का मुख्य उद्देश्य मनपा माध्यमिक स्कूलों का परीक्षा  परिणाम शत प्रतिशत लाना है। इस लक्ष्य को लेकर  हिंदी, मराठी, उर्दू और अंग्रेजी माध्यम के सभी विद्यार्थियों के लिए यह विशेष व्याख्यान आयोजित हुई।व्याख्यान माला में बाल मोहन विद्यामंदिर दादर के विषयतज्ञ शिक्षक विलास परब ने  अपने अनुभव द्वारा विद्यार्थियों  को विज्ञान और प्रौद्योगिकी भाग एक के महत्त्वपूर्ण प्रश्नों, प्रश्नपत्रिका का स्वरूप और  शंका समाधान जैसे सत्रों द्वारा अत्यंत ही रोचक कालांश के माध्यम से  विद्यार्थियों  का मार्गदर्शन किया। संबंधित कालांश में मा. शिक्षणाधिकारी महेश पालकर, उपशिक्षणाधिकारी ममता राव, अधीक्षक भास्कर बालसराफ, प्रशासकीय अधिकारी कैलास आर्य, मुख्याध्यापक राजाराम जलके, अर्चना चव्हाण, कागझी नजीरा फहीम अहमद, राजधर भगवानप्रसाद पाण्डेय, विषयतज्ञ सुभाष रजक, अर्चना पाटील  के साथ ही  अभ्युदय नगर मनपा माध्यमिक शाला, बारादेवी मनपा माध्यमिक शाला, नायगांव मनपा माध्यमिक शाला, शिवड़ी क्रॉस रॉड उर्दू माध्यमिक शाला आदि के हिंदी, मराठी, उर्दू और एमपीएस माध्यम के सभी विद्यार्थी जुड़े थे। विद्यार्थियों का प्रतिसाद उत्तम रहा और सभी ने प्रशिक्षित शिक्षक विलास परब के कार्य को सराहाना भी की थी।अतःएफ/दक्षिण विभाग के प्रशासकीय अधिकारी कैलाश आर्य के छात्र हित में निरंतर कुछ न कुछ करने हेतु बधाई।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती