दूध की कीमत में 2 रूपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी

दूध की कीमत में 2 रूपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी
मुंबई: दी मुंबई मिल्क प्रोड्यूसर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने एक अप्रैल 2021 से 30 सितंबर 2021 तक दूध की कीमत में 2 रूपए प्रति लीटर बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। शनिवार को जोगेश्वरी पश्चिम स्थित फारसी वाला तबेला स्थित एसोसिएशन के कार्यालय में करीम भाई मामजी की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में एसोसिएशन के महासचिव हाजी मोहम्मद कासिम कश्मीरी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दूध की कीमत में 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ोतरी किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण तथा बढ़ती हुई महंगाई को देखते हुए उपरोक्त फैसला लिया गया है। एसोसिएशन के इस फैसले के बाद मुंबई में एक अप्रैल से दूध का भाव बढ़ना तय है।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता