*होली के रंग कवियों के संग, हुई भारतीय जनभाषा प्रचार समिति की काव्यगोष्ठी*

*होली के रंग कवियों के संग, हुई भारतीय जनभाषा प्रचार समिति की काव्यगोष्ठी*
ठाणे
भारतीय जनभाषा प्रचार समिति ठाणे संलग्न अखिल भारतीय साहित्य परिषद महाराष्ट्र के तत्वावधान में शनिवार दिनांक 27 मार्च 2021 पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर मुन्ना विष्ट कार्यालय सिडको बस स्टॉप ठाणे में मुंबई के सुप्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार रवि यादव की अध्यक्षता में,वरिष्ठ साहित्यकार आर एल वर्मा व वरिष्ठ साहित्यकार उमाकांत वर्मा के मुख्य अतिथि की उपस्थिति तथा सुप्रसिद्ध साहित्यकार सजंय द्विवेदी के संचालन में काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिसमें वरिष्ठ साहित्यकार भुवनेन्द्र सिंह विष्ट,टी आर खुराना,रामप्यारे सिंह रघुवंशी,डाॅ वफ़ा सुल्तानपुरी, अनिल कुमार राही,विनय शर्मा दीप,अश्विनी कुमार यादव, एडवोकेट अनिल शर्मा,श्रीमती प्रभा शर्मा सागर,ओमप्रकाश सिंह,डाॅ आनंदी सिंह रावत,नरेन्द्र कुमार सिंह रावत एवं विपिन शर्मा  आदि ने होली पर रंगों की फुहार,मथुरा सी फूलों की होली जैसी रचनाओं की बौछार करते हुए सभी साहित्यकारों ने उपस्थित सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
संस्था अध्यक्ष आर पी सिंह रघुवंशी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया और राष्ट्रगान के साथ काव्यसंध्या का समापन किया।उक्त समारोह के अंत मुंबई की कवियत्री,वरिष्ठ साहित्यकार,साहित्यिक संस्था अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती अलका पाण्डेय के पति देवेन्द्र पाण्डेय जी के अकस्मात निधन की खबर से सभी स्तब्ध हुए एवं इस दुखः की घड़ी में उनकी आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा गया।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती