आदित्य साहित्य साधना संस्था पटल से विनय शर्मा दीप का हुआ एकल काव्यपाठ*

*आदित्य साहित्य साधना संस्था पटल से विनय शर्मा दीप का हुआ एकल काव्यपाठ*
मुंबई 
आदित्य साहित्य साधना संस्था कानपुर उत्तर प्रदेश के मंच लाईव पटल से मंगलवार दिनांक 30 मार्च 2021 को मुंबई के सुप्रसिद्ध कवि,पत्रकार विनय शर्मा "दीप" का एकल लाइव काव्यपाठ हुआ।
राष्ट्रीय संस्था अध्यक्षा श्रीमती कनक लता गौर एवं संस्थापक आद• अभय सिंह अभय के आमंत्रण व संयोजन में एक घंटे का आनलाइन लाइव काव्यपाठ विनय शर्मा दीप ने किया।सर्वप्रथम दीप ने आयोजक व आमंत्रक का आभार व्यक्त किया तत्पश्चात एकल काव्यपाठ का शुभारंभ सरस्वती वंदना से की। सरस्वती वंदना के पश्चात पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर फगुआ,चैता सुनाकर पटल पर उपस्थित सभी साहित्यकारों, श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।अपनी छंद व सवैया से लोगों के दिलों में खूब जगह बनायी।काव्यपाठ के अंत में राष्ट्रीय अध्यक्षा व संस्थापक महोदय ने हौसला अफजाई करते हुए सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती