देश की चौथी सबसे बड़ी रिकॉर्डस बुक " ओ एम जी बुक ऑफ रिकॉर्डस " का वार्षिक अंक का विमोचन होटल दि ललित में सम्पन्न



देश की चौथी सबसे बड़ी रिकॉर्डस बुक " ओ एम जी बुक ऑफ रिकॉर्डस " का वार्षिक अंक का विमोचन होटल दि ललित में सम्पन्न
मुम्बई-कोरोना का आतंक, कोरोना का बढता प्रकोप के बीच मे देश की चौथी सबसे बड़ी रिकॉर्डस बुक " ओ एम जी बुक ऑफ रिकॉर्डस " का वार्षिक अंक का विमोचन होटल दि ललित में सम्पन्न हुआ। 
मुख्य अतिथि के तौर पर मशहूर डायबिटोलॉजिस्ट डॉ संदीप सिंह, जेष्ठ साहित्यकार डॉ योगेश जोशी, उद्योगपति शांतनु जी, समाजसेविका शिला शर्मा,  डॉ अनिता गुप्ता , डॉ दिनेश गुप्ता - आनंदश्री द्वारा किया गया। 

ज्ञात हो कि ओ एम जी बुक ऑफ रेकॉर्ड्स एक वार्षिक संदर्भ पुस्तिका है,जिसमे अलग अलग क्षेत्र में अपना नाम बनाने वाले, खिलाड़ी,शक्तिप्रदर्शक, कुछ अलग बाते, लेखक, समाजसेवी, अचरज बातों का समावेश किया गया है। लगभग इस पुस्तक में 400 से अधिक रिकॉर्ड्स धारियों का समावेश है। 

इस पुस्तक के एडिटर प्रो डॉ दिनेश गुप्ता आनंदश्री है, जो स्वयम कई बुक ऑफ रिकार्डस में अपना नाम दर्ज करवा चुके है। आपका इस रिकॉर्ड्स क्षेत्र में 10 वर्षो का अनुभव है। साथ ही सहसंपादक डॉ अनिता गुप्ता है जो ओ एम जी बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की आपरेशन मैनेजर और पर्यवेक्षक है।

दिनेश जी का कहना है कि हर व्यक्ति में टैलेंट होता है, लेकिन वह उस टेलेंट से वह अनजान रहता है। इंसान को चाहिए कि उस टेलेंट को जान लो, दुनिया के सामने प्रदर्शित करो और फिर सब ईश्वर पर छोड़ दो। अंत मे आप पाओगे आपका जीवन एकदम चमत्कार से भरा होगा।

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दी प्रवक्ता पद का कार्यभार ग्रहण किया

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

सिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने किया विद्यालय का नाम रोशन