भाजपा ने दी राम यादव और रेखा यादव को बड़ी जिम्मेदारी

भाजपा ने दी राम यादव और रेखा यादव को बड़ी जिम्मेदारी
मुंबई: राजनीति में पिछड़ों और दलितों को सम्मानजनक जिम्मेदारियां न देने के आरोपों से भारतीय जनता पार्टी उबरती दिखाई दे रही है। पिछले कुछ वर्षों में भाजपा ने अपनी कार्यकारिणी में पिछड़ी जातियों तथा दलितों को सम्मानजनक पदों पर आसीन किया है। उत्तर भारतीय मोर्चा,मुंबई तथा मुंबई भाजपा झोपड़पट्टी जनता परिषद नई कार्यकारिणी को जातिगत आधार पर संतुलित करने का पूरा प्रयास किया गया है। दहिसर विधानसभा के लोकप्रिय युवा चेहरा राम यादव को जहां उत्तर भारतीय मोर्चा,मुंबई का महामंत्री नियुक्त किया गया है , वही उनकी धर्मपत्नी रेखा यादव को मुंबई भाजपा झोपड़पट्टी जनता परिषद का सचिव बनाया गया है। राम यादव के साथ-साथ उनकी धर्मपत्नी रेखा यादव भी राजनीतिक क्षेत्र में काफी सक्रिय हैं। खासकर दहिसर विधानसभा में दोनों का अच्छा प्रभाव है। राम यादव तथा रेखा यादव का पिछड़ी जाति के मतदाताओं पर अच्छा प्रभाव देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें  यह जिम्मेदारियां दी है। राम यादव ने मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा, उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह तथा कार्याध्यक्ष पवन त्रिपाठी के प्रति आभार मानते हुए कहा कि वे पार्टी द्वारा दी गई अपेक्षित जिम्मेदारियों को पूरा करने का समर्पित प्रयास करेंगे। रेखा यादव ने भी अपनी नियुक्ति के लिए मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा तथा मुंबई भाजपा झोपड़पट्टी जनता परिषद के अध्यक्ष आर डी यादव का आभार मानते हुए कहा कि वे पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए पूरा प्रयास करेंगी।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती