घाटकोपर में हिन्दी दिवस समारोह मनाया गया।
घाटकोपर में हिन्दी दिवस समारोह मनाया गया।
हिन्दी विद्या प्रचार समिति, घाटकोपर द्वारा संचालित हिन्दी हाई स्कूल, घाटकोपर पश्चिम, मुंबई में दिनांक 28 सितंबर 2026 को हिन्दी दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य हिन्दी भाषा के प्रति विद्यार्थियों में प्रेम, सम्मान एवं गौरव की भावना जागृत करना तथा हिन्दी के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना है। अध्यक्षता विद्यालय के मुख्याध्यापक राजेंद्र कुमार सिंह ने की। मुख्य अतिथि विद्यालय के पूर्व मुख्याध्यापक रमेशचंद्र सिंह थे। संचालन राजीव सिंह ने किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने हिन्दी भाषा की महत्ता, राष्ट्र के सामाजिक एवं सांस्कृतिक जीवन में हिन्दी की भूमिका तथा हिन्दी के व्यापक प्रचार-प्रसार पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में हिन्दी भाषा के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें हिन्दी के अध्ययन एवं संवर्धन के लिए प्रेरित किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में प्रमोद सिंह, प्रदीप सिंह, वंदना सिंह, शशीकला सिंह एवं अखिलेश राम का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। रेखा सिंह ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Comments
Post a Comment