आध्यात्मिक चेतना शिविर

आध्यात्मिक चेतना शिविर
 मलयगिरि आध्यात्मिक चेतना शिविर एवं भारतीय भाषा संस्कृति रत्न सम्मान 1 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक पलक्कड़ केरल में आयोजित। उत्तर भारत एवं दक्षिण भारत संस्कृति मिलन समारोह महादानी राजा बलि की पावन भूमि पलक्कड़ केरल में 1 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक चलेगा। इस आध्यात्मिक चेतना शिविर में देश के विभिन्न क्षेत्रों से 65 विद्वान और विदुषी महिलाएं शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में मुंबई महाराष्ट्र से शिक्षाविद, समाजसेवी, पर्यावरण संरक्षण पर विशेष योगदान करने वाले डॉ अनिल चतुर्वेदी को सम्मानित किया जाएगा। दिव्य प्रेरक कहानियां एवं मानवता अनुसंधान केन्द्र न्यास द्वारा संचालित विभिन्न क्षेत्रों में अद्वितीय कार्य करने वाले लोगों को मानवता के लिए विविध विषयों पर शोध करने वाले लोगों को डॉक्ट्रेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस व्यास के माध्यम से मानवता के लिए समाज के विविध क्षेत्रों में शोध कार्य करने पर देश एवं विदेश के विश्वविद्यालयों से डॉक्टरेट उपाधि प्रदान किया जाता है। इसकी जानकारी देते हुए मानवता अनुसंधान न्यास के मुख्य प्रबंधक डॉ अविषेक कुमार जी ने बताया कि इस तरह से बलसाड़ गुजरात में आध्यात्मिक चेतना शिविर आयोजित किया गया था और आगे भी आध्यात्मिक चेतना शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन