बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष शिवकुमार सिंह के जन्मदिन पर कविगोष्ठी संपन्न
बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष शिवकुमार सिंह के जन्मदिन पर कविगोष्ठी संपन्न
26 सितंबर 2026 बाबू शोभ नाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष आदरणीय शिवकुमार सिंह का जन्मोत्सव आभासी पटल पर भी धूमधाम से मनाया गया। 81वर्षीय श्री जयप्रकाश शर्मा जी नागपुर की अध्यक्षता में पुणे इकाई अध्यक्ष आदरणीय ज्योति कृष्ण की सरस्वती वंदना के साथ राष्ट्रीय सचिव सत्यभामा सिंह" सिया "द्वारा कुलगीत गाया गया। आदरणीय एस बी उपाध्याय आदरणीय ए पी द्विवेदी जी,नवी मुंबई अध्यक्ष सीमा त्रिवेदी, पुणे अध्यक्ष ज्योति कृष्ण जी, संतोष भटकल जी,रोमा झा जी, प्रयागराज इकाई से गोपाल दास जी, लखनऊ इकाई से आदरणीय अवधेश कुमार श्रीवास्तव जी, दिल्ली इकाई अध्यक्ष आदरणीय मधु स्वामी और आशा दिनकर जी, आप सभी ने अपना बहुमूल्य समय दिया काव्य गोष्ठी में शामिल होकर अप्रतिम रचनाएं सुनाएं। संस्थापक अध्यक्ष शिव कुमार सिंह द्वारा सभी की शुभकामनाओं के प्रति आभार प्रदर्शित किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदरणीय एपी द्विवेदी जी द्वारा आभार प्रदर्शन के बाद गोष्ठी का समापन हुआ। संस्था के विभिन्न इकाइयों से शुभकामनाएं अपना आशीर्वाद प्रेषित किया गया जिसके लिए आप सभी का आभार। जो लोग गोष्ठी में शामिल नहीं हो सके और लिखित रूप से अपना शुभकामना संदेश प्रेषित किया उनके लिए भी दिल से आभार 🙏💐💐
Comments
Post a Comment