मनीषा पाण्डेय को काव्य सृजन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ

मनीषा पाण्डेय को काव्य सृजन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ 
लखनऊ। लेखिका एवं कवयित्री मनीषा पाण्डेय को सुखनवार और साहित्य परंपरा द्वारा आयोजित ‘काव्य सृजन प्रतियोगिता’ में उत्कृष्ट काव्य-सृजन के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
   कानपुर में जन्मीं मनीषा पाण्डेय ने सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त कर इंफोसिस में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्य किया। मालूम हो कि सेना अधिकारी की पत्नी होने के कारण विभिन्न परिवेशों और संस्कृतियों के अनुभवों ने उनके लेखन को व्यापक मानवीय दृष्टि दी है। मनोविज्ञान में परास्नातक अध्ययन ने उनकी रचनाओं में अंतर्मन और संबंधों की संवेदनशील समझ को गहराई प्रदान की।
उनका पहला कविता-संग्रह ‘बगल वाली सीट’ प्रकाशित हो चुका है। उनकी रचनाएं विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं एवं समाचार-पत्रों में प्रकाशित होती रहती है। इस अवसर पर कवि एवं एडीसीपी जितेन्द्र कुमार दुबे, कर्नल आशुतोष पाण्डेय, डाॅ. शुभम सिंह हरियाणा, प्रोफेसर महेन्द्र त्रिपाठी जौनपुर, प्रोफेसर जितेन्द्र सिंह जयपुर, डाॅ. वंदना पाण्डेय अहमदाबाद, प्रमिला वर्मा चेन्नई, प्रोफेसर कमलेश वर्मा सेवापुरी वाराणसी, कवयित्री ममता रानी मौर्या कूपवाड़ा, बीना शुक्ला नागालैण्ड, कुसुम वर्मा प्रधानाचार्या जीजीआईसी विकासनगर, प्रोफेसर सत्यप्रकाश त्रिपाठी अयोध्या, डाॅ. निधि सिंह बक्सर बिहार, लेखिका डाॅ.विजय शर्मा जमशेदपुर झारखण्ड, प्रोफेसर आनंद प्रकाश त्रिपाठी सागर, मध्यप्रदेश, उमेश प्रजापति कोरापुट ओडिशा, अमित श्रीवास्तव देहरादून,उत्तराखण्ड,डाॅ.अजीत राय चर्चगेट मुंबई, अश्वनी तिवारी ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन