वेल्स्पर फाउंडेशन छात्रवृत्ति कार्यक्रम – सम्मान एवं संवाद समारोह’ का आयोजन किया गया

वेल्स्पर फाउंडेशन छात्रवृत्ति कार्यक्रम – सम्मान एवं संवाद समारोह’ का आयोजन किया गया
लखनऊ। राजधानी के एक निजी होटल में 
 छात्रवृत्ति के लिए चयनित सभी 38 विद्यार्थियों को उनके माता-पिता एवं अभिभावकों के साथ आमंत्रित किया गया। जिसमें जीजीआईसी विकास नगर, लखनऊ की प्रधानाचार्य कुसुम वर्मा की गौरवशाली उपस्थिति रहीं । राजधानी के एक निजी होटल में कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के साथ सीधे संवाद किया गया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण वेल्स्पर फाउंडेशन के संस्थापक तथा मैनकाइंड फार्मा के सीईओ एवं पूर्णकालिक निदेशक शीतल अरोड़ा का विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के साथ संवाद रहा। उन्होंने विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई, लक्ष्य और भविष्य की योजनाओं के बारे में बातचीत की तथा उन्हें निरंतर मेहनत और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया। 38 विद्यार्थियों को वितरित किए गए टैबलेट डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों को उनकी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु टैबलेट वितरित किए गये। SEEDS टीम द्वारा विद्यार्थियों के चयन से लेकर उनकी काउंसलिंग, दस्तावेज सत्यापन, विद्यालयों एवं शिक्षा विभाग के साथ समन्वय, अभिभावकों से संवाद तथा चयनित विद्यार्थियों को कोचिंग संस्थानों से जोड़ने तक विभिन्न स्तरों पर कार्य किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन