डॉ. शिवेश बहादुर सिंह का पोस्ट डॉक्टोरल फैलोशिप के लिए हुआ चयन

डॉ. शिवेश बहादुर सिंह का पोस्ट डॉक्टोरल फैलोशिप के लिए हुआ चयन
जौनपुर। तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के शोधार्थी रहे डाॅ. शिवेश बहादुर सिंह का भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद् (ICSSR), नई दिल्ली द्वारा प्रदान की जाने वाली प्रतिष्ठित पोस्ट डॉक्टोरल फैलोशिप के लिए चयन हुआ है।

इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राम आसरे सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. शिवेश बहादुर सिंह का चयन उनकी लगन, उत्कृष्ट शोध-दृष्टि एवं निरंतर परिश्रम का परिणाम है। उनकी इस राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि से तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिवार के साथ ही जौनपुर जनपद का भी गौरव बढ़ा है।

जौनपुर शहर के ताड़तला मोहल्ले के निवासी डॉ० शिवेश बहादुर सिंह ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने स्वर्गीय पिता प्रदीप बहादुर सिंह (पूर्व न्यायिक मजिस्ट्रेट), माता पूनम सिंह, बड़े पिता प्रताप सिंह व बड़ी माता उमरावती सिंह के आशीर्वाद को दिया। अकादमिक स्तर पर उन्होंने शोध निर्देशिका प्रो० शिखा श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन को अपनी सफलता की कुंजी बताया। इसके साथ ही उन्होंने अपने बड़े भाइयों जय सिंह व अमर सिंह, वरिष्ठ मित्रों में निधि सिंह, विक्रम सिंह, राजा और समस्त परिवार व सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। चयन की आधिकारिक पुष्टि के बाद से ही ताड़तला स्थित उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन