जीवनधारा नमामि गंगे की लहर विदेशों तक.... डॉ. राम रतन श्रीवास 'राधे राधे'

जीवनधारा नमामि गंगे की लहर विदेशों तक.... डॉ. राम रतन श्रीवास 'राधे राधे'
बिलासपुर::  जीवनधारा नमामि गंगे जो जल शक्ति नदी विकास गंगा संरक्षण मंत्रालय भारत सरकार से संबंध है के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हरिओम शर्मा के द्वारा राष्ट्रीय जल महोत्सव महा अभियान के तहत पूरे देश में कार्य की समीक्षा की गई जिसमें छत्तीसगढ़ बिलासपुर को प्रथम स्थान की घोषणा की गई। टीम को बहुत-बहुत बधाई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ उत्तर जोनल प्रभारी डॉ. राम रतन श्रीवास 'राधे राधे' के प्रतिभा, कार्य के प्रति लगन, नि: स्वार्थ कार्य, समर्पण भाव ,जल संरक्षण, वायु संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण इत्यादि का संस्थान के संविधान के अनुरूप पाए जाने पर और नेपाल, कनाडा (उत्तरी अमेरिका) की सरजमीं पर जीवनधारा नमामि गंगे के प्रचार-प्रसार में अहम भूमिका निभाने पर नेपाल का को-ऑर्डिनेटर (समन्वयक) का अतिरिक्त प्रभार दायित्व दिया गया। डॉ. राम रतन श्रीवास 'राधे राधे' पशुपतिनाथ भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव के ब्रांड एम्बेसडर, काव्य रसिक संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री, भारतोदय लेखक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष , कन्नौजिया श्रीवास समाज साहित्य मंच के अध्यक्ष, भारतीय रेलवे में कार्यरत भी है। इसी के साथ छत्तीसगढ़ दक्षिण जोनल प्रभारी डॉ. सुषमा पांड्या , प्रदेश अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, उमेश रस्तोगी, एवं बिलासपुर जिला महासचिव श्रीमती पद्मजा सिन्ह, जिला अध्यक्ष गौरी कश्यप, शिला शर्मा, सरिता श्रीवास्तव, रिजवान परवीन इत्यादि की प्रशंसा डॉ. हरि ओम शर्मा द्वारा उनके काम की गई। डॉ. 'राधे राधे' ने कहा कि जीवनधारा नमामि गंगे में यथार्थ जीवन की भारतीय संस्कृति, परंपरा, विश्व धरोहर, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, वायु संरक्षण, स्वच्छता अभियान को भी सहेज कर रखना ही मूल उद्देश्य के साथ वसुधैव कुटुम्बकम् की बात कही गई जिससे जन-जीवन खुशहाल हो सके। जीवनधारा नमामि गंगे के सभी पदाधिकारी/सदस्य इस कार्य के लिए बधाई के पात्र हैं। ओमान से आए हुए डॉ. राकेश कुमार झा (फारेन इनवेस्टमेंट कमिटी के वाइस चेयरमैन)  एवं उनके टीम ने जीवनधारा नमामि गंगे के कार्यक्रम में शामिल हो इसकी भूरी भूरी प्रसंशा की।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

बृहन्मुंबई महानगर पालिका जुनी पेन्शन योजना कृती समिती द्वारे महिला दिन साजरा करण्यात आल संनि.अन्वेषक रोहिणी झगडे सम्मानित*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला