कनाडा की सरजमीं पर जीवनधारा नमामि गंगे के कार्याध्यक्ष नियुक्त हुई शिखा पोरवाल

कनाडा की सरजमीं पर जीवनधारा नमामि गंगे के कार्याध्यक्ष नियुक्त हुई शिखा पोरवाल 
 बुलंदशहर:: भारतीय प्रवासी के रूप में शिखा पोरवाल जो शिक्षा, साहित्य, कला, संगीतकला, संस्कृति , वास्तुकला, जल संरक्षण वायु संरक्षण पर्यावरण संरक्षण को समेटे हुए भारत की खूशबू को विदेश की सरजमीं पर अपनी खूबसूरती बिखेरे तो समझिए कि मानव जीवन सार्थक हो रहा है। संस्कारधानी अहिल्या बाई होलकर नगरी इंदौर की मूल निवासी जो वैंकूवर, कनाडा उत्तरी अमेरिका की सरजमीं पर ज्ञान की अलख जगा रही है। इसी श्रृंखला में शिखा पोरवाल 'मनस्वीनी' वैंकूवर कनाडा ' में जो समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, वायु संरक्षण के साथ ही शिक्षा, साहित्य, कला संस्कृति के लिए समर्पित कर्तव्य निष्ठ व्यक्तित्व के रूप में पहचानी जाती है। डॉ. हरिओम शर्मा जीवनधारा नमामि गंगे जो जल शक्ति, नदी विकास, गंगा संरक्षण मंत्रालय भारत सरकार से संबंध के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शिखा पोरवाल 'मनस्वनी' को अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारिणी कार्याध्यक्ष एवं नियुक्त किया है । इसके अतिरिक्त कार्यक्रम क्रियान्वयन संगठन विस्तार , प्रचार प्रसार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। डॉ. हरि ओम शर्मा ने बताया कि शिखा पोरवाल को उनके प्रतिभा, कार्य के प्रति लगन, नि: स्वार्थ कार्य, समर्पण भाव ,जल संरक्षण, वायु संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण इत्यादि का संस्थान के संविधान के अनुरूप पाए जाने पर यह दायित्व प्रदान किया गया है।  शिखा पोरवाल कनाडा में प्री- शैक्षणिक संस्थान का संचालन , काव्य रसिक संस्थान प्रवासी भारतीय इकाई की मंत्री के दायित्वों का बखूबी निर्वहन कर रही हैं। उनकी कविता, गीत, ग़ज़ल, पूर्णिका, छंद, मुक्तक, लघु कथा, बाल कथा , आलेख इत्यादि विधाओं में लेखन जारी है। विभिन्न साझा संकलनों के विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में रचनाएं प्रकाशित होती रहती है। शिखा पौरवाल ने कहा कि जीवनधारा नमामि गंगे में शामिल होना जीवन की भारतीय संस्कृति परंपरा विश्व धरोहर  पर्यावरण संरक्षण जल संरक्षण वायु संरक्षण को सहेज कर रखना है जिससे जीवन खुशहाल हो सके।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

बृहन्मुंबई महानगर पालिका जुनी पेन्शन योजना कृती समिती द्वारे महिला दिन साजरा करण्यात आल संनि.अन्वेषक रोहिणी झगडे सम्मानित*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला