शिक्षाविद् उप प्रधानाचार्य अभय प्रताप सिंह का सेवा संपूर्ति कार्यक्रम संपन्न
शिक्षाविद् उप प्रधानाचार्य अभय प्रताप सिंह का सेवा संपूर्ति कार्यक्रम संपन्न
हिन्दी विद्या प्रचार समिति द्वारा संचालित हिंदी हाई स्कूल के उप प्रधानाचार्य श्री अभय प्रताप सिंह अपनी 35 वर्ष की सेवा के उपरांत 30 अप्रैल 2026 को सेवा निवृत हो रहे हैं । बुधवार 29 अप्रैल को हिंदी हाईस्कूल के एम.पी.एस.एस. सभागार में विदाई समारोह आयोजित किया गया । समारोह में समिति के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र सिंह , निदेशिका : डॉ ऊषा मुकुंदन, प्रधानाचार्य श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, आर.जे.कॉलेज के प्राचार्य डॉ.हिमांशु दावड़ा , पूर्व प्रधानाचार्य श्री आर डी सिंह , श्री एस.ए.पाल, श्री रमेश सिंह, श्री कप्तान सिंह , श्री शैलेन्द्र सिंह आर. जे. कॉलेज घाटकोपर के वाइस प्रिंसिपल डॉ यतिन राणे, हिंदी विभाग के प्रोफेसर डॉ चंद्र प्रकाश सिंह, डॉ.संजय सिंह, डॉ . तेज बहादुर सिंह, के.एम.एस. जूनियर कॉलेज के सुपरवाइजर श्री संभाजी घोलप, लाला लाजपत राय कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल श्री प्रवीण फालके झुनझुनवाला कालेज वाशी के प्रोफेसर तथा शिक्षक भारती के जूनियर कालेज मुंबई कार्याध्यक्ष श्री ईश्वर आहवाण बी.एम.सी. स्कूल के सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक श्री आनंद सिंह, श्री ज्ञानशंकर सिंह , श्री दिनेश सिंह आदि उपस्थित थे ।
उप प्रधानाचार्य श्री अभय प्रताप सिंह उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद स्थित धनीपुर के मूल निवासी हैं । आपकी प्रारंभिक शिक्षा गाँव से हुई । पूर्वांचल के सुविख्यात तिलकधारी महाविद्यालय से आपने स्नातक , स्नातकोत्तर और बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की । वर्ष 1990 में टी .डी . कॉलेज से एम.ए. ( भूगोल ) में आपने न केवल कॉलेज बल्कि विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया । उसी वर्ष केन्द्रीय विद्यालय रिहंद नगर में भूगोल प्रवक्ता पद पर नियुक्ति हुई । अगले वर्ष 1991 में मुंबई के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान हिंदी हाई स्कूल में नियुक्ति हुई ,जहाँ आपने हिंदी और भूगोल के शिक्षक, एन . सी.सी.आफिसर , रायफल क्लब के निदेशक तथा उप प्रधानाचार्य की भूमिका में कार्य कर 30 अप्रैल 2026 को सेवा निवृत हुए । वर्ष 2001 से अब तक परेल स्थित के.एम.एस. जूनियर कॉलेज में अंशकालिक प्रवक्ता (भूगोल ) पद पर कार्यरत रहे ।
डॉ. राजेन्द्र सिंह ने हिंदी विद्या प्रचार समिति की ओर से उप प्रधानाचार्य श्री अभय प्रताप सिंह का स्वागत किया । प्रधानाचार्य श्री राजेन्द्र कुमार सिंह ने श्री अभय प्रताप सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला ।
61 महाराष्ट्र बटालियन एन.सी.सी.के आफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट कर्नल विनीत चोपड़ा ने उप प्रधानाचार्य चीफ आफिसर श्री अभय प्रताप सिंह को 33 वर्षों तक एन. सी.सी. में उत्तम सेवा के लिए सम्मानित किया ।
Comments
Post a Comment