भोजपुरी सरधा मंच के तत्वावधान मे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महानायक वीर कुंवर सिंह की जयंती संपन्न
भोजपुरी सरधा मंच के तत्वावधान मे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महानायक वीर कुंवर सिंह की जयंती संपन्न
धनबाद ( झारखंड)
भोजपुरी सरधा मंच के तत्वावधान मे संस्था के राष्ट्रीय महासचिव संतोष ओझा ' प्रभाकर ' के संयोजन मे आभाषी पटल " गूगल मीट " पर 30 अप्रैल को भोजपुरी भाषा में 1857 के महान क्रांतिकारी, महायोधा, स्वतंत्रता संग्राम के महा नायक वीर कुँवर सिंह की जयंती सप्ताह के अवसर पर " राष्ट्रीय भोजपुरी काव्य गोष्ठी " का भव्य आयोजन किया गया, इस अवसर पर भोजपुरी कवयित्री सरिता पांडेय ने भोजपुरी में सरस्वती वंदना कर काव्य गोष्ठी का आगाज किया, इस कार्यक्रम मे मौके पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ भोजपुरी साहित्यकार नंद किशोर मिश्र, विशेष अतिथि भोजपुरी व हिंदी के पत्रकार उमेश तिवारी उपस्थित थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक आचार्य संजय सिंह ' चंदन ' ने किया !
मुख्य अतिथि ने कहा कि सबसे अधिक देशभर मे, क्षेत्रीय भाषा के रूप मे बोली जाने वाली भाषा " भोजपुरी है और भोजपुरी भाषी क्षेत्रों से सैकड़ों विधायक और सांसद चुनाव भी जीत रहे हैं लेकिन उन्हें सदन मे विधान सभा / संसद मे भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसूची मे शामिल करने की बात तो दूर " भोजपुरी भाषा में सदन में प्रश्न करने मे शर्म का बोध होता है !
भोजपुरी सरधा मंच के राष्ट्रीय संस्थापक आचार्य संजय सिंह ' चंदन ' ने कहा संस्था, झारखंड,बिहार और उत्तर प्रदेश के विधायकों से निवेदन पत्रक देकर यह मांग करेगा की भोजपुरी भाषा मे सदन में अपना वक्तव्य मा. विधायक और सांसद दें और भोजपुरी भाषा को गरिमा प्रदान करें ! जब पूर्व प्रधान मन्त्री अटल बिहारी वाजपेयी ने राष्ट्र भाषा हिंदी में " सयुंक्त राष्ट्र संघ " मे अपनी बात रखकर हिंदी को विश्व में पहचान दिलाया तो हम अपने देश में भोजपुरी की उपेक्षा कैसे बर्दास्त करेगें !
इस अवसर पर भोजपुरी भाषा के सभी कवि व कवयित्रियों ने " वीर कुँवर सिंह " पर अपनी बेहतरीन रचना के माध्यम से उनके त्याग, संघर्ष और वीरता को स्मरण किया और श्रद्धांजलि व शब्दांजलि अर्पित किया !
मौके पर ऑन लाइन कार्यक्रम में देश भर से विशेष आमंत्रित अतिथि सरिता पांडेय, दुर्गा मिश्रा जी, स्वेता पांडेय, गंगा प्रसाद राम, बिरेंद्र पासवान, ममता सिंह, डॉ. नीरा प्रसाद, रत्ना वर्मा राज, नीरजा पप्पी,
डॉ. अंजना सिन्हा, डॉ. सुप्रिया शिखा, रवि कुमार, सरिता सिंह, सुषमा मिश्रा, संकटा प्रसाद दुबे, शैल पांडेय, अतुल अमन, जोगी महाराज, रवींद्र उपाध्याय, गणेश पांडेय, एडवोकेट ब्रजेश सिंह, एडवोकेट सुबोध भारती, अनिता यादव आदि ने वीर रस से " महानायक वीर कुँवर सिंह " की वीरता पर लोकप्रिय कविताओं की बौछार कर दिया !
बेहतरीन संचालन महासचिव संतोष ओझा ' प्रभाकर ' ने किया !
संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. शैलेश सिंह ' शौर्य ' ने सभी का आभार व्यक्त किया !
Comments
Post a Comment