श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में मेधावी विद्यार्थियों का  सम्मान  
जौनपुर । श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज रामनगर, विधमौवां में परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में शनिवार  को समारोह का आयोजन  किया गया जिसमें विद्यालय की प्रबंधक डॉ. प्रीती उपाध्याय द्विवेदी एवं प्रधानाचार्य डॉ. संतोष कुमार दूबे के द्वारा मेधावी छात्रों को पुरस्कृत कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य की सराहना की ।हाईस्कूल मे  समीक्षा सिंह  प्रथम, उजाला दूबे को  द्वितीय व आयुषी यादव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है,जबकि इंटरमीडिएट में साहिल यादव प्रथम, पायल तिवारी को द्वितीय व संदीप कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है । इन सभी मेधावी विद्यार्थियों ने विद्यालय के साथ जिले का भी नाम रोशन किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश दुबे ने किया  अंत में प्रधानाचार्य डॉ. संतोष कुमार दूबे ने विद्यार्थियों एवं आयोजकों का सम्मान किया और सभी को बधाई दी।  
विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

बृहन्मुंबई महानगर पालिका जुनी पेन्शन योजना कृती समिती द्वारे महिला दिन साजरा करण्यात आल संनि.अन्वेषक रोहिणी झगडे सम्मानित*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला