Posts

Showing posts from September, 2024

भाजपा में उत्तर भारतीय साफ, जीतने की आशा हुई हाफ

Image
भाजपा में उत्तर भारतीय साफ, जीतने की आशा हुई हाफ  मुंबई। महाराष्ट्र में लोकसभा के चुनाव में भाजपा को जिस तरह से अपनी अनेक विजेता सीटों पर पराजय का मुंह देखना पड़ा, उसे देखते हुए विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटी बीजेपी ने पार्टी ने दूरी बना रहे उत्तर भारतीय मतदाताओं को जोड़ने के लिए झोपड़पट्टी मोर्चा के अध्यक्ष आरडी यादव के नेतृत्व में 11 कमेटी वाली कार्य योजना का गठन किया। मार्गदर्शक के रूप में जयप्रकाश सिंह, संजय उपाध्याय, अमरजीत मिश्रा तथा आचार्य पवन त्रिपाठी को रखा गया। इस कमेटी ने अभी काम शुरू ही किया था कि मुंबई के 6 जिलाध्यक्षों में ईशान्य मुंबई के एकमात्र उत्तर भारतीय जिलाध्यक्ष अशोक राय को हटाकर दीपक दलवी को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा की बनी रणनीति के अनुसार सभी जिलाध्यक्षों को बदलकर नया जिलाध्यक्ष नियुक्त करना था, परंतु एकमात्र उत्तर भारतीय जिलाध्यक्ष को बदलकर पार्टी ने बेसिक संगठन में उत्तर भारतीयों का सुपड़ा ही साफ कर दिया। सबसे बड़ी समस्या तो चार मार्ग दर्शकों के समक्ष खड़ी हो ग...

सरकारी कर्मचारियों की उदासीनता का सद्उपयोग करते लोग*|

Image
*सरकारी कर्मचारियों की उदासीनता का सद्उपयोग करते लोग*| *बिना पृष्ठ भाग लाल हुए यहाँ नहीं समझते लोग*||      हमारे भारत में जनता सुखी रहे,स्वस्थ रहे,असमय न मरे,इसलिए सभी सरकारों ने इसका थोड़ा बहुत इंतजाम किया है|भूखी न मरे इसके लिए सरकारी कम दाम की दुकानें उपलब्ध करवाईं हैं|मगर सरकारी राशन के दुकानदार गरीबों का हक मारके अपना घर भर रहे हैं|आज भी इतनी रोक थाम के बावजूद भी कोटेदार जनता का हक मार रहे हैं|अंगूठा लगवा के 5 युनिट के बदले तीन या चार युनिट का ही राशन दे रहे हैं|जब कोई विरोध करता है तो उसका राशनकार्ड ही अधिकारियों की की मिलीभगत से निरस्त करवा देते हैं|इस भय से लोग विरोध नहीं करते|जिससे कोटेदार जनता का हक मार रहे हैं धड़ल्ले से|सरकारी कोई भी नियम कानून उनके लिए मायने नहीं रखता|क्योंकि कानून को वो अपनी रखैल बनाके रखे हैं|बड़े मजे की बात ये है कि ये सब यूपी में हो रहा है|जहाँ का शासक इस समय योगी बाबा बुलडोजर वाले हैं|       मेरा सुझाव है जैसे पेंशन,किसान सम्मान निधि आदि सीधे  जनता के खाते में आता है वैसे ही राशन का पैसा सरकार जनता के खाते...

डॉ नीलिमा पाण्डेय द्वारा रचित 'स्त्री और प्रेम' काव्य संग्रह के विमोचन में पहुंचे देश-विदेश के लोग

Image
डॉ नीलिमा पाण्डेय द्वारा रचित 'स्त्री और प्रेम' काव्य संग्रह के विमोचन में पहुंचे देश-विदेश के लोग मुंबई  दिनांक 28-सितंबर-2024 शनिवार को मुंबई के अंधेरी स्थित कंट्री क्लब में काव्य सृजन परिवार द्वारा भव्यतम आयोजन किया गया जिसमें प्रसिद्ध विदुषी कवयित्री डॉ नीलिमा पाण्डेय द्वारा लिखी लघुकाय कविता/क्षणिकाओं के संग्रह, 'स्त्री और प्रेम ' जो कि 'प्रवासी प्रेम पब्लिशिंग  इंडिया' से प्रकाशित किया गया है उसका विमोचन किया गया, विमोचन के समय देश विदेश से आए लोगों ने डॉ नीलिमा पाण्डेय को शुभकामनाएं दीं तथा अनेकों उपहार दिए। खचाखच भरे हाल में सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही विमोचन के समय साहित्यकारों ने खड़े होकर तालियों की गड़गड़ाहट में डाॅ नीलिमा पाण्डेय जी को बधाईयां दी।         अवगत हो कि सभागार में मौजूद अतिविशिष्ट लोगों में काव्य सृजन परिवार के अध्यक्ष श्री धर मिश्र जी,मध्यप्रदेश मुरैना से पधारे आचार्य अशोक कौशिक जी, अमेरिका से किरीट नारीया,जर्मनी से आए नीतिन याज्ञिकजी, गुजरात से पधारे मुकेश जोशी जी तथा मुख्य अतिथि बाबूभाई भवानजी के साथ भा...

साहित्यिक संस्था कोशिश की मासिक काव्य गोष्ठी संपन्न

Image
साहित्यिक संस्था कोशिश की मासिक काव्य गोष्ठी संपन्न साहित्यिक और सांस्कृतिक संस्था कोशिश  की काव्य-संध्या  का आयोजन रामेश्वर प्रसाद सिंह सभागार रासमंडल जौनपुर में ख्यात शायर प्रो.पी.सी.विश्वकर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।कार्यक्रम  की शुरुआत जनार्दन अष्ठाना पथिक  की वाणी वंदना से गोष्ठी का शुभारंभ हुआ।आलोक रंजन  का गीत--आदमी रुआँसा है/कैसी अर्थ व्यवस्था हे/आम आदमी की कथा कह गया तो वहीं नंदलाल समीर  ने अपनी कविता--कहने  को तो मैं राजभाषा हिन्दी हूँ/पर गरीब मजदूरों  के बल पर जिन्दी हूँ/हिन्दी  की विवशता  का सटीक विश्लेषण कर गई। राजेश पांडेय की कविता--मत होना कभी तू मतवाला--मानवीय मूल्य  का दर्शन करा गई तो वही संजय सिंह सागर   की नज्म--एक शमा जो जल गई/हजार दर्द मिट गये। गोष्ठी में रूमानियत  का संचार कर गई। अनिल उपाध्याय   की क्षणिका--तंत्र  की संवेदना में निरन्तर ह्रास/सर्वाधिक प्रभावित मिडिल क्लास/सरकारी मशीनरी की क्रूरता कह गई। रामजीत मिश्र   का शेर--हौसला चाहिए,पंख भी चाहिए/एक म...

युग प्रवर्तक साहित्य संस्थान द्वारा हिंदी पखवाड़ा सम्पन्न

Image
युग प्रवर्तक साहित्य संस्थान द्वारा हिंदी पखवाड़ा सम्पन्न मुंबई, जोगेश्वरी (पूर्व) हाइवे पर स्थित श्रीराम मंदिर के वातानुकूलित सभागृह में युग प्रवर्तक साहित्य संस्थान का १६४वाँ कार्यक्रम रविवार के दिन काव्य संध्या एवं सम्मान समारोह के रूप में धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इस संस्थान ने सारे देश में साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई है। संस्थान द्वारा समय-समय पर सारे देश के हिंदी एवं अहिंदी भाषी कवि-साहित्यकारों व हिन्दी प्रेमियों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया जाता है। संस्थान के द्वारा बहुत सी पुस्तकें भी प्रकाशित की गई हैं। इस रविवार का कार्यक्रम हिंदी पखवाड़ा दिवस के रूप में धूमधाम से सम्पन्न हुआ जिसमें कवि सम्मेलन के साथ हिंदी प्रेमियों, समाज सेवकों तथा अन्य गरिमामयी क्षेत्रों में कीर्ति तथा यश प्राप्त करने वाले सम्माननीय व्यक्तियों को भव्य मंच पर स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र, शाल एवं पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पं. बंशीधर शर्मा (पूर्व प्रधानाचार्य) ने की। इस कार्यक्रम के संयोज...

अंतर्राष्ट्रीय समाजसेवा सम्मान से विभूषित होंगे बाबूलाल मेघराज दुधेडिया

Image
अंतर्राष्ट्रीय समाजसेवा सम्मान से विभूषित होंगे बाबूलाल मेघराज दुधेडिया    जयपुर। सुप्रसिद्ध उद्योगपति, समाजसेवी एवं भामाशाह की उपाधि से विभूषित बाबूलाल मेघराज दुधेडिया को आगामी 15 अक्टूबर को आयोजित भव्य समारोह में  "आईआरसीयू अंतर्राष्ट्रीय समाजसेवा सम्मान" से विभूषित किया जाएगा। यह सम्मान 15 अक्टूबर दोपहर 2 बजे से,जवाहर कला केंद्र, जयपुर, राजस्थान अंतर्राष्ट्रीय रोमा सांस्कृतिक विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित आईआरसीयू अंतर्राष्ट्रीय जनजाति संस्कृति समारोह - 2024 में मुख्य अतिथि राजस्थान के महामहिम राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के हाथों प्रदान किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके करेंगे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डाॅ प्रेमचंद बैरवा, कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराडी, सांसद चुन्नीलाल गरासिया उपस्थित रहेंगे। विचार प्रबोधन मार्गदर्शक  के तौर पर विनय सहस्रबुद्धे, उपाध्यक्ष, रामभाऊ म्हलगी प्रबोधनी, (के जी) श्याम परांडे, महासचिव, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग परिषद का समावेश है। बाबूलाल मेघराजजी दुधेडिया द्वारा राजस्थान, मुंबई, ...

चन्दा डांगी मुम्बई मे पर्यावरण के विशेष पुरस्कार से सम्मानित*

Image
*चन्दा डांगी मुम्बई मे पर्यावरण के विशेष पुरस्कार से सम्मानित*  अन्तरराष्ट्रीय  जैन साहित्य संगम का पहला राष्ट्रीय अधिवेशन मुम्बई स्थित लोढ़ा धाम में सम्पन्न हुआ। तीन दिन तक चले  इस अधिवेशन में मुख्य अतिथि कर्नाटक के राज्यपाल महामहिम श्री थावर चन्द गहलोत एवं विशिष्ट अतिथि विश्व संत श्री लोकेश मुनि जी , एवं विश्व योगी देवेन्द्र मुनि जी मंगल प्रभात जी लोढ़ा,मंत्री महाराष्ट्र सरकार के सानिध्य में सम्पन्न हुआ ।  संस्था की अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मंजु मंगल प्रभात लोढ़ा, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगदीप हर्षदर्शी, महामंत्री श्री मनोज जैन मनोकामना  के कुशल नेतृत्व में हुआ।  इस आयोजन मे चैन्नई ,बैंगलोर, कलकत्ता, सहित देश भर के करीब 125 प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। आयोजन का मुख्य आकर्षण करीब 15 से अधिक पुस्तकों का विमोचन तथा 75 वर्ष से अधिक आयु के साहित्यकारों का विशेष सम्मान रहा । इसके अलावा मुम्बई स्थित विभिन्न  जैन मन्दिरों के दर्शन, कवि-सम्मेलन , साहित्यकारों की प्रकाशित पुस्तकों का प्रदर्शन एवं परिचर्चा का आयोजन भी हुआ। इस आयोजन ...

भारती प्रसार परिषद का 50 वां वार्षिकोत्सव एवं हिंदी पखवाड़ा संपन्न

Image
भारती प्रसार परिषद का 50 वां वार्षिकोत्सव एवं हिंदी पखवाड़ा संपन्न मुंबई महानगर की प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं शैक्षणिक संस्था भारती प्रसार-परिषद, मुंबई द्वारा 50वां स्थापना दिवस स्वर्ण जयंती,हिंदी दिवस पखवाड़ा एवं सम्मान समारोह शनिवार दिनांक 28 सितंबर 2024 को रसूलजीवा कंपाउंड सभागृह,संत गाडगे महाराज चौक मुंबई में धूमधाम से मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता रमेश बहादुर सिंह ने किया तथा प्रमुख अतिथि अमर बहादुर सिंह(अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा),सम्मा. अतिथि सुरेश तिवारी गीतकार,विशिष्ट अतिथि डॉ अजय चौरसिया(विभागाध्यक्ष हृदयरोग चिकित्सा नायर हास्पीटल), प्रेम अग्रवाल(पूर्व अध्यक्ष आजीवन ट्रस्टी) मुख्य रूप से उपस्थित रहे।मंच का खूबसूरत संचालन संस्था महामंत्री शिवकुमार सिंह ने किया।उक्त समारोह में संस्था द्वारा 38वां भारती गौरव पुरस्कार डॉ महात्मा पांडे,26वां शिवगोपाल सिंह पावन स्मृति विशिष्ट शिक्षक गौरव पुरस्कार संजीव कुमार सिंह,25वां बिंद्राप्रसाद कानोरिया पावन स्मृति विशिष्ट विद्यार्थी गौरव पुरस्कार फूलजहां शाकिर अहमद, 24वां पंडित महादेव हंसनाथ मिश्र विशिष्ट समाजसेवी स...

शिक्षण विभाग के गौरवमूर्ति राजेश कुमार छोटेलाल बारी (प्रधानाध्यापक) (शिक्षा, संस्कृति तथा समाज का त्रिआयामी व्यक्तित्व) का सेवा संपूर्ति समारोह संपन्न हुआ

Image
मुंबई:बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग के गौरवमूर्ति  राजेश कुमार छोटेलाल बारी (प्रधानाध्यापक) (शिक्षा, संस्कृति तथा समाज का त्रिआयामी व्यक्तित्व) का सेवा संपूर्ति समारोह संपन्न हुआ  जिसकीअध्यक्षता रामहित बी. यादव (शिक्षाविद्, पूर्व प्रशासकीय अधिकारी)प्रमुख अतिथि-सीमा चतुर्वेदी (उपशिक्षणाधिकारी), जयश्री यादव (पूर्व उपशिक्षणाधिकारी), किशन पावड़े पाटील (प्रशासकीय अधिकारी) मल्हारी घाडगे (वार्ड इन्स्पेक्टर M.W.),विशिष्ट अतिथि जगदीश गायकवाड (पूर्व निरीक्षक), किरण डिसिल्वा (विभाग निरीक्षिका), मधुकर माळी (कनिष्ठ पर्यवेक्षक), मोहिनी कावळे (विभाग निरीक्षिका), पूजा पाटील (विभाग निरीक्षिका), डॉ. अजीत राय (प्रवक्ता, लाला लाजपत राय कॉलेज,सम्माननीय अतिथि उपेंद्र राय (कार्याध्यक्ष, शिक्षक सेना),नरेंद्र बहादुर सिंह (पूर्व उपाध्यक्ष, शिक्षक सभा),  के. के. सिंह (पूर्व जनरल सेक्रेटरी शिक्षक सभा),शरद सिंह (जनरल सेक्रेटरी शिक्षक सभा),योगेंद्र सिंह (सह सचिव, शिक्षक सभा), गिरधर यादव (पूर्व प्रधानाध्यापक),विष्णु सातपुते (इमारत प्रमुख, मुख्याध्यापक),आलोक सिंह (शिक्षक)प...

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नासिक में हिंदी दिवस मनाया गया

Image
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नासिक में हिंदी दिवस मनाया गया नाशिक। सिद्ध पिपरी स्थित केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नाशिक परिसर में हिन्दी पखवाड़ा समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पी. एम. श्री. केन्द्रीय विद्यालय वायूसेना ओझर, नाशिक के राजभाषा अधिकारी डॉ कैलाश भामरे ने कहा कि संवैधानिक तौर पर हिन्दी को राजभाषा के रूप में 14सितंबर,1949 को अपनाया गया था। जबकि अंग्रेजी भाषा को 15वर्ष के लिए कार्यालय कामकाज की भाषा के रूप में स्वीकृत किया गया था। किन्तु समय के साथ अंग्रेजी भाषा बनी रही। समय काल के अनुसार हिन्दी को राष्ट्रभाषा के रूप में स्वीकार होना चाहिए था किंतु अभी तक नहीं हो सका। विगत वर्षो में देश के लोकप्रिय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने राजभाषा विकास पर विशेष ध्यान दिया है।जिससे हिन्दी के साथ साथ मातृभाषाओ का भी विकास तेजी से हो रहा है। हमे अपने मातृभाषा में बातचीत करने पर गर्व का अनुभव करना चाहिए। डॉ भामरे ने यह भी बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ में सबसे पहले सन 1977 में विदेश मंत्री के रूप में अटल बिहारी वाजपेई ने हिन्दीभाषा म...

गणेश सलवदे सर यांना राष्ट्रीय पुरस्कार भारतीय रत्न पुरस्काराने सन्मानित*

Image
*गणेश सलवदे सर यांना राष्ट्रीय पुरस्कार भारतीय रत्न पुरस्काराने सन्मानित* दिनांक.२९  सप्टेंबर २०२४ रोजी. ग्लोबल फाउंडेशन यांच्या कडून आज Yashada Auditorium पुणे – या ठिकाणी भारतातील विविध राज्यातून निवडण्यात आलेल्या सर्वच क्षेत्रातील उल्लेखनीय कार्य करणाऱ्या व्यक्तींचा भारतीय रत्न पुरस्कार या नावाने सन्मान करण्यात आला. या कार्यक्रमाचे प्रमुख पाहुणे क्रीडा क्षेत्रातील नावाजलेले मल्लखांबाचे पितामह म्हणून ओळखले जाणारे पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त सन्मा,उदय देशपांडे यांच्या हस्ते सर्व विजेत्यांचा सन्मान करण्यात आला.      बृहन्मुंबई महानगरपालिकेतील कलेक्टर कॉलनी मनपा हिंदी माध्यमिक शाळा , चेंबूर मुंबई  या ठिकाणी प्रभारी मुख्याध्यापक म्हणून कार्यरत असलेले गणेश पंडित सलवदे यांना शैक्षणिक आणि सामाजिक क्षेत्रात मोलाचे योगदान दिल्याबद्दल भारतीय रत्न पुरस्काराने (भारतीय ज्ञान रत्न ) पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त सन्मा. उदय देशपांडे यांच्या  हस्ते सन्मान करण्यात आला.  हा पुरस्कार मिळाल्याबद्दल त्यांचे सर्व शिक्षक मित्र परिवार , गावचे मित्र परिवार आणि सर्व शिक...

श्रवण सुखाशी झालो पारखे,**तरीही आम्ही आहोत तुमच्यासारखे!*

Image
*श्रवण सुखाशी झालो पारखे,* *तरीही आम्ही आहोत तुमच्यासारखे!* स्वर्गीय स्वरांना ऐकण्यास ते अपयशी ठरतात!  त्यांच्या श्रवणयंत्रणेने बंड पुकारलेलं असतं!  पंचेंद्रियांपैकी श्रवणेंद्रिय त्यांच्यावर रुसून बसलेलं असतं! त्यांच्यात न्यून नसतं काही पण श्रवणेंद्रियच संपावर गेलेले असतं! कर्णबधिरांमध्ये दिव्यांगत्व हे अदृश्य व्यंग असतं!  माझगाव, मुंबई येथे कर्णबधिर दिव्यांगांची पहिली शाळा १९८३ मध्ये स्थापन झाली. काही का होईना पण दिव्यांगांना शिकण्याची संधी उपलब्ध झाली. कौटुंबिक अनुवांशिकतेमुळे कर्णबधिरत्व येऊ शकतं.  काही पर्यावरणीय घटकही याला कारणीभूत ठरू शकतात. कानठाळ्या बसवणाऱ्या आवाजाच्या सान्निध्यात काही महिने किंवा काही वर्षे राहिल्याने कर्णबधिरत्व येऊ शकते. लवकर निदान झाले तर संपूर्णपणे कर्णबधिर होण्यापासून काही प्रमाणात वाचवता येते.  कर्णबधिरत्व असलेल्यांसाठी शिक्षण ही मोठी समस्या आहे.  आशा लोकांना नोकऱ्या मिळणे काहीसे कठीण आहे.  त्यांच्याकडे पाहण्याचा लोकांचा दृष्टिकोन काहीसा वेगळा असतो. हल्ली स्मार्टफोनमुळे चित्रांच्या माध्यमातून पाहून थोडेफार शि...

सेंट थॉमस एकेडमी में *वक्तृत्व स्पर्धा* का आयोजन

Image
सेंट थॉमस एकेडमी में *वक्तृत्व स्पर्धा* का आयोजन      जैसा कि हम सभी जानते हैं कि इस समय हिंदी पखवाड़ा चल रहा है। इसी के अंतर्गत गोरेगांव (पश्चिम) स्थित *सेंट थॉमस एकेडमी* में शनिवार 28 सितंबर, 2024 को हिंदी वक्तृत्व स्पर्धा का आयोजन किया गया। स्पर्धा के निर्णायकों में श्रेष्ठ हास्यकवि श्री महेश दुबे जी, कवि-लेखक एवं साहित्य प्रेमी श्री मार्कण्डेय त्रिपाठी जी तथा अध्यापिका -अधिवक्ता श्रीमती भावना पांडे जी थीं।             कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती संगीता दुबे तथा श्रीमती पूनम तिवारी ने किया।  सुश्री रिदम डिसिल्वा ने प्रार्थना गीत प्रस्तुत किया । विद्यालय की मुख्याध्यापिका ने पुष्पगुच्छ देकर निर्णायकों का स्वागत किया।         कक्षा पांचवीं से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने विविध विषयों पर अपने विचार प्रकट किये। पांचवीं कक्षा के बालकवियों ने कविताएं तो छठीं कक्षा के विद्यार्थियों ने कहानी प्रस्तुत की। कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों ने *हास्य व्यंग्य कविताएं* तो आठवीं कक्षा के विद्या...

*पोषण संचार एवं विस्तार विषय पर अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेन्स सम्पन्न*

Image
*पोषण संचार एवं विस्तार विषय पर अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेन्स सम्पन्न*    मुंबई:माटुंगा स्थित सेवा मंडल एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित डॉ. बी. एम. एन. कॉलेज आफ होम साइंस, पी जी डिपार्टमेंट ऑफ होम साइंस एस. एन. डी. टी. विश्वविद्यालय, अंजुमन इस्लाम कालेज और  न्यूट्रिशंस सोसाइटी ऑफ़ इंडिया मुंबई चैप्टर द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय पोषण माह में *पोषण संचार एवं विस्तार* विषय पर एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कान्फ्रेंस का आयोजन श्री विशनजी रावजी सभागृह में किया गया। इस कार्यक्रम में अविनाशिलिगम विद्यापीठ की वाइस चांसलर डॉ. भारती हरिशंकर, साइंटिस्ट डॉ. सुब्बाराव एम. को मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. सुब्बाराव जी, मैनेजमेंट के चेयरमैन श्री प्रवीण शाह एवं अतिथि गण ने दीप प्रज्वलित कर के किया। इस कार्यक्रम में इंडिया, आस्ट्रेलिया एवं इंग्लैंड से आनलाइन, आफलाइन कुल मिलाकर 425 प्रतिभागी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम से पहले प्री कांफ्रेंस इवेंट ऑन रिसर्च ई पोस्टर 7 थीम्स पर प्रस्तुत किया गया था। इसमें से 61 ई पोस्टर्स फाइनल प्रेजेंटेशन...

आईआरएमआरआई में उत्साह पूर्वक मनाया गया हिंदी पखवाड़ा

Image
आईआरएमआरआई में उत्साह पूर्वक मनाया गया हिंदी पखवाड़ा ठाणे स्थित भारतीय रबड़ सामग्री अनुसंधान संस्थान(आईआरएमआरआई) में हिंदी पखवाड़ा उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर निबंध लेखन, कविता पाठ, राजभाषा प्रशोत्तरी, पत्र लेखन जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हिंदी भाषा के प्रति अपनी सृजनात्मकता और कौशल का प्रदर्शन किया।    समापन समारोह में मुख्य अतिथि हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष व हमारा महानगर के स्थानीय संपादक आदित्य दुबे ने हिंदी की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर है और इसे हमें अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। संस्थान के निदेशक डॉ. के. राजकुमार एवं संस्थान के सलाहकार डॉ. अशोक कुमार तिवारी ने भी कर्मियों को हिंदी के अधिकतम प्रयोग के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि हिंदी हमारी और देश की पहचान और देश का गौरव है। कार्यक्रम में विजेताओं को प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए। सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की गई। इस आयोजन ने हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाई और कर्मियों में आत्...

आईआरएमआरआई में उत्साह पूर्वक मनाया गया हिंदी पखवाड़ा

Image
आईआरएमआरआई में उत्साह पूर्वक मनाया गया हिंदी पखवाड़ा ठाणे स्थित भारतीय रबड़ सामग्री अनुसंधान संस्थान(आईआरएमआरआई) में हिंदी पखवाड़ा उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर निबंध लेखन, कविता पाठ, राजभाषा प्रशोत्तरी, पत्र लेखन जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हिंदी भाषा के प्रति अपनी सृजनात्मकता और कौशल का प्रदर्शन किया।    समापन समारोह में मुख्य अतिथि हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष व हमारा महानगर के स्थानीय संपादक आदित्य दुबे ने हिंदी की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर है और इसे हमें अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। संस्थान के निदेशक डॉ. के. राजकुमार एवं संस्थान के सलाहकार डॉ. अशोक कुमार तिवारी ने भी कर्मियों को हिंदी के अधिकतम प्रयोग के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि हिंदी हमारी और देश की पहचान और देश का गौरव है। कार्यक्रम में विजेताओं को प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए। सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की गई। इस आयोजन ने हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाई और कर्मियों में आत्...

भारती प्रसार परिषद का 50 वां वार्षिकोत्सव एवं हिंदी पखवाड़ा संपन्न

Image
भारती प्रसार परिषद का 50 वां वार्षिकोत्सव एवं हिंदी पखवाड़ा संपन्न मुंबई महानगर की प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं शैक्षणिक संस्था भारती प्रसार-परिषद, मुंबई द्वारा 50वां स्थापना दिवस स्वर्ण जयंती,हिंदी दिवस पखवाड़ा एवं सम्मान समारोह शनिवार दिनांक 28 सितंबर 2024 को रसूलजीवा कंपाउंड सभागृह,संत गाडगे महाराज चौक मुंबई में धूमधाम से मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता रमेश बहादुर सिंह ने किया तथा प्रमुख अतिथि अमर बहादुर सिंह(अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा),सम्मा. अतिथि सुरेश तिवारी गीतकार,विशिष्ट अतिथि डॉ अजय चौरसिया(विभागाध्यक्ष हृदयरोग चिकित्सा नायर हास्पीटल), प्रेम अग्रवाल(पूर्व अध्यक्ष आजीवन ट्रस्टी) मुख्य रूप से उपस्थित रहे।मंच का खूबसूरत संचालन संस्था महामंत्री शिवकुमार सिंह ने किया। उक्त समारोह में संस्था द्वारा 38वां भारती गौरव पुरस्कार डॉ महात्मा पांडे,26वां शिवगोपाल सिंह पावन स्मृति विशिष्ट शिक्षक गौरव पुरस्कार संजीव कुमार सिंह,25वां बिंद्राप्रसाद कानोरिया पावन स्मृति विशिष्ट विद्यार्थी गौरव पुरस्कार फूलजहां शाकिर अहमद, 2...

प्रोफेसर डॉ उमेश चंद्र शुक्ल विशिष्ट समाज सेवा सम्मान से सम्मानित

Image
प्रोफेसर डॉ उमेश चंद्र शुक्ल विशिष्ट समाज सेवा सम्मान से सम्मानित मुंबई। भारती प्रसार परिषद, मुंबई द्वारा रसूल जीवा कंपाउंड , सात रास्ता स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रोफेसर डॉ उमेश चंद्र शुक्ल को "पं. महादेव हंसराज मिश्र विशिष्ट समाज सेवा सम्मान 2024" प्रदान किया गया । इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष रमेश बहादुर सिंह, समारोह अध्यक्ष अमर बहादुर सिंह, मुख्य अतिथि फिल्म गीतकार सुरेश तिवारी, सम्मानित अतिथियों के रूप में शिवकुमार सिंह, विनोद सिंह ,सत्यभामा सिंह एवं रामनयन दुबे उपस्थित थे। लोगों के विशेष आग्रह पर उमेश चन्द्र शुक्ल ने कुछ मुक्तक,शेर ग़ज़ल पढ़ें।

मां की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं – अनिरुद्धाचार्य महाराजबालासाहेब ठाकरे मैदान में उमड़ी भक्तों की भीड़

Image
मां की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं – अनिरुद्धाचार्य  महाराज बालासाहेब ठाकरे मैदान में उमड़ी भक्तों की भीड़ भायंदर। शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक द्वारा भायंदर पूर्व के हिंदुहृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे मैदान में आयोजित तीन दिवसीय भागवत सत्संग सनातन राष्ट्र सम्मेलन में प्रसिद्ध श्रीमद्भागवत कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज ने शनिवार को सत्संग के दौरान कहा कि मां की सेवा और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने वाला बेटा ही सुखी और संपन्न रहता है। मां का अनादर करने वाला बेटा कभी सुखी नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि जिस तरह एयर कंडीशन रूम में बैठने पर बाहर की गर्मी का प्रभाव नहीं होता, उसी तरह जहां भागवत कथा या सत्संग होता है, वहां कलयुग का प्रभाव नहीं होता. कलयुग का प्रभाव जुआ, शराब, पराई स्त्री को देखने पर होता है. उन्होंने कहा कि जुआ से दुर्योधन जैसे शक्तिशाली का सर्वनाश हो गया, पराई स्त्री पर बुरी नजर डालने के कारण महान शक्तिशाली, विद्वान, ज्ञानी और धनवान रावण का सर्वनाश हो गया। सत्संग के दौरान अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने विदेशों के खानपान का अंधानुकरण करने से बचने के लिए भ...

एफ /उत्तर विभाग कोरबा मिठागर हिंदी शाला क्रमांक- १ को एक और उल्लेखनीय उपलब्धि

Image
एफ /उत्तर विभाग कोरबा मिठागर  हिंदी शाला  क्रमांक- १  को एक और उल्लेखनीय उपलब्धि                     मुंबई: बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग  जिला स्तरीय  कुश्ती प्रतियोगिता में  कोरबा मिठागर मनपा  हिंदी शाला क्रमांक १ ,कक्षा आठवीं के विद्यार्थी  मोहम्मद शमीम  अकरम इदरीशी को  स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) प्राप्त होने पर एफ/उत्तर के प्रशासकीय अधिकारी किसन पावड़े पाटिल, विभाग निरीक्षिका  मोहिनी कावले  ,कनिष्ठ पर्यवेक्षक  मधुकर माली सर,  सुभाष  डोफे  सर , एफ/उत्तर  सर्व भाषिक सर्व मुख्याध्यापक , सर्व शिक्षक ,शारीरिक शिक्षण शिक्षक  भरत  झांबरे /समस्त शारीरिक शिक्षण शिक्षक  सहित  कोरबा मिठागर मनपा हिंदी शाला   क्रमांक-१ के प्रभारी मुख्याध्यापक /इमारत प्रमुख  उमाशंकर यादव ,  आनंद सिंह सहित समस्त शिक्षकों/कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों एवं पालकों का हार्दिक अभिनंदन।

शासकीय जिला स्तरीय कुश्ती स्पर्धा बीपीसीए वडाला में संपन्न हुई

Image
शासकीय जिला स्तरीय कुश्ती स्पर्धा बीपीसीए वडाला में संपन्न हुई  मुंबई:  क.दा. गायकवाड शाला संकुल ने पुरस्कारों की लडी लगादी आतिषबाजी कर दी क.दा. गायकवाड संकुल ने कुल मिलाकर 7 गोल्ड, 5 सिल्वर, और 4 ब्रांच मेडल चटकाॕए इसमें विजयी स्पर्धकों के नाम - 1) आँचल गुप्ता - 30kg हिंदी क्र. 1 गोल्ड मेडल  2) दिपांजली जैयस्वाल - 39 kg हिंदी क्र. 1 गोल्ड मेडल 3) फातमा फक्रुद्दीन अलीअहमद शेख - 42kg  हिंदी क्र. 1 गोल्ड मेडल  4) गरिमा मेहता - 46 Kg हिंदी क्र.-2 गोल्ड मेडल  5) टिना पितांबर केवट - 58 kg हिंदी क्र. 1 गोल्ड मेडल 6) साक्षी मनोरंजन पांडे - हिंदी क्र. 1 गोल्ड मेडल  7) अमृता करुणाशंकर पांडे - 40 kg  न्यू सायन सेकंडरी गोल्ड मेडल  8) सेजल कोरी - 30kg हिंदी क्र.2 सिल्वर मेडल  9) अंजली गौड - 33kg  हिंदी क्र. 2 सिल्वर मेडल  10) नेहा बागवार - 42 kg  हिंदी क्र.2 सिल्व्हर मेडल 11) नेहा रामभरोस तांती - 46 kg हिंदी क्र.1 सिल्वर मेडल  12) साजिया खान - 58 kg हिंदी क्र. 2 सिल्वर मेडल  13) वैष्णवी सुभाषचंद्र पांडे - 33 kg ह...

आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली की उपस्थिती में जन्म दिन मनाया गया

Image
आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली की उपस्थिती में जन्म दिन मनाया गया मुंबई :अंधेरी  पश्चिम स्थित शुद्ध शाकाहारी TheAndheriRecreationclub में प्रवीण जैन का 51 वां जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, क्लब के अध्यक्ष विनोद मेहता और भरत मेहता उपस्थित थे।

अग्निशिला चे संपादक अनिल गलगली यांनी माजी खासदार पूनमताई महाजन यांना अग्निशिला प्रदान केले

Image
अग्निशिला चे संपादक  अनिल गलगली यांनी माजी खासदार पूनमताई महाजन यांना अग्निशिला प्रदान केले मुंबई :आज माजी खासदार पूनमताई महाजन यांची त्यांच्या बीकेसी येथील निवासस्थानी भेट घेत अग्निशिला प्रदान करताना संपादक अनिल गलगली. यावेळी मुंबई सहित महाराष्ट्र राज्यातील विविध विषयांवर चर्चा झाली.

आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

Image
आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी मुंबई: ओशिवारा के महेश्वरी भवन में एड शैलेश दुबे के सुपुत्र अव्यान शैलेश दुबे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, पत्रकार अंकित मिश्रा, प्रवीण जैन, शेखर नाईक, अनीस खान आदि.

लोअर परल में 520 करोड़ की नई कार पार्किंग से 300 करोड़ का नुकसान !

Image
लोअर परल में 520 करोड़ की नई कार पार्किंग से 300 करोड़ का नुकसान ! माटुंगा, मुंबादेवी, फोर्ट और वर्ली के अंतर्गत उन्नत मल्टीलेवल इलेक्ट्रोमैकेनिकल कार पार्किंग सिस्टम (शटल और रोबोपार्कर सिस्टम) में पिछले नुकसान को नजरअंदाज कर मनपा ने फिर से लोअर परल के डामर प्लांट में 548 कार पार्किंग के लिए 520 करोड़ के टेंडर जारी किए हैं। इस टेंडर में ठेकेदारों और अधिकारियों की मिलीभगत मानते हुए रद्द कर कार्रवाई की मांग आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने की है। लोअर परल में 520 करोड़ की इस नई कार पार्किंग, जिससे 300 करोड़ का नुकसान होगा। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली द्वारा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस और मनपा आयुक्त भूषण गगरानी को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि पिछली शिकायत पर कोई ध्यान दिए बिना अधिकारियों ने साउथ लोअर परल में डामर प्लांट में 548 कार पार्किंग के लिए 520 करोड़ का नया टेंडर जारी कर दिया है। हर कार के पीछे 95 लाख खर्च होंगे। इससे इस टेंडर में 300 करोड़ का घाटा होगा। इसमें कोई संदेह नहीं है कि इस निविदा में मूल उपकरण निर्माण भागीदार सभी निविदाकारों मे...

प्रोफेसर डॉ दयानंद तिवारी को आशीर्वाद गौरव सम्मान

Image
प्रोफेसर डॉ दयानंद तिवारी को आशीर्वाद गौरव सम्मान  मुंबई ।  सुप्रसिद्ध शिक्षा विद साहित्यकार  प्रोफेसर डॉ. दयानंद तिवारी  को आशीर्वाद और आईआईएम मुंबई के संयुक्त तत्त्ववधान में  27 सितम्बर 24  को आईआईएम मुंबई सभागृह में आयोजित 32 वें आशीर्वाद राजभाषा पुरस्कार समारोह में  महाभारत के गुरु  द्रोणाचार्य की भूमिका निभानेवाले  सुप्रसिद्ध अभिनेता सुरेंद्र पाल के हाथो “आशीर्वाद गौरव सम्मान 2024 “ से सम्मानित किया गया।

देशभक्ति का गाना गाओ।औरों को मत यहाँ बुलाओ।।

Image
देशभक्ति का गाना गाओ। औरों को मत यहाँ बुलाओ।। न्योता और निमंत्रण छोड़ो।  केवल अपना  देश जगाओ।। मेहनत वाला नारा देकर। अपने श्रम को बड़ा बनाओ।। झूठ उधर फेको कचरे में। सत्य यहाँ पर जल्दी लाओ।। नफरत का तुम नाम मिटा दो। और प्यार को बाहर लाओ।। देशभक्ति का परचम देकर। सबके साथ इसे लहराओ।। अपनी जनसंख्या से कह दो। सबसे बढ़िया देश बनाओ।। उत्सव का माहौल बनाकर ।। तुम भी उसमें खुशी मनाओ।। इधर उधर तुम मंच सजाकर। जय हो भारत माता गाओ।। अपनी सारी दिशा बदल दो। और यहाँ आजादी लाओ ।। बिना वजह जो पाल लिए हो। जल्दी से वह रोग भगाओ।। राष्ट्रगीत गाने वालों का। दौड़ दौड़ सम्मान बढ़ाओ ।। बाहर वालों  से यह कह दो।  वहीं रहो मत भारत आओ ।। अपनों पर ही प्यार लुटाकर। भीतर से अब काम चलाओ।। अन्वेषी  28 9 24

10 हजार लाडली बहनों को साड़ी और सूट बाटेंगे एसएम खानप्रमुख अतिथि के रूप में शामिल होंगे देवेंद्र फडणवीस

Image
10 हजार लाडली बहनों  को साड़ी और सूट बाटेंगे एसएम खान प्रमुख अतिथि के रूप में शामिल होंगे देवेंद्र फडणवीस  मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में चल रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एसएम खान द्वारा 5 अक्टूबर, शनिवार की शाम को ओशिवरा मेट्रो स्टेशन के पास  स्थित म्हाडा ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में 10 हजार महिलाओं को मुफ्त साड़ी और सूट का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि के रूप में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, अमृता ताई फडणवीस तथा मुंबई भाजपा अध्यक्ष एडवोकेट आशीष शेलार उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश महासचिव संजय केनेकर, मुंबई महासचिव संजय उपाध्याय, स्थानीय विधायक भारती ताई लवेकर, अल्पसंख्यक मोर्चा के महाराष्ट्र अध्यक्ष इदरीश मुल्तानी, भाजपा की महिला प्रदेश अध्यक्ष चित्राताई वाघ, महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह,  महाराष्ट्र उपाध्यक्ष एजाज देशमुख अल्पसंख्यक मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष वसीम खान कार्यक्रम में शामिल होंगे।...

बृहन्मुंबई महानगर पालिकेच्या माध्यमिक शाळांच्या कुस्ती स्पर्धा वर्षानगर मनपा शाळा विक्रोळी येथे संपन्न

Image
बृहन्मुंबई महानगर पालिकेच्या माध्यमिक शाळांच्या कुस्ती स्पर्धा वर्षानगर मनपा शाळा विक्रोळी येथे संपन्न मुंबई: बृहन्मुंबई महानगरपालिकेच्या माध्यमिक शाळांच्या कुस्ती स्पर्धांचे आयोजन दिनांक 25 ते 26 सप्टेंबर या कालावधीत वर्षानगर शाळेत संपन्न झाल्या.  प्रथम या स्पर्धांचे आयोजन 23/09/2024रोजी तीन  परिमंडलात करण्यात आले होते. स्पर्धेत 17वर्ष वयोगटात मुलगे 7वजनी गट व मुलींचे 5वयोगट होते. परिमंडळात प्रत्येक वजनी गटातील  प्रथम,द्वितीय व तृतीय क्रमांकने विजयी झालेले 84मुलगे व 60मुली अंतिम स्पर्धेत सहभागी झाले.या स्पर्धेचे उद्घाटन श्री छत्रपती शिवाजी महाराज क्रीडा पुरस्कार विजेते आनंदा गायकवाड यांचे हस्ते झाले.या वेळी सामाजिक कार्यकर्ते आणि शिक्षणतज्ज्ञ चंद्रवीर बंशीधर यादव आणि महापौर पुरस्कार प्राप्त आदर्श शिक्षक भाऊ साहेब आहेर उपस्थित होते. स्पर्धांचा बक्षिस वितरण समारंभास उपशिक्षणाधिकारी  किर्ती वर्धन किरतकुडवे प्रमुख अतिथी म्हणुन उपस्थित होते. कार्यक्रमाचे प्रास्ताविक  वरिष्ठ पर्यवेक्षक  राजेश गाडगे यांनी केले. अतिथींच्या हस्ते विजेत्या स्...

शासकीय जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में के.डी. गायकवाड के खिलाडी चमके

Image
शासकीय जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता  में के.डी. गायकवाड के खिलाडी चमके  मुंबई: वडाला स्थित भारतीय क्रीडा मंदिर शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में संपन्न हुई शासकीय प्रतियोगिता में  क. दा. गायकवाड मनपा स्कूल  संकुल के खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन किया |जिसमें लडकों ने 2 गोल्ड, 3 सिल्वर और 5 ब्रांझ मेडल प्राप्त किया |जिसमें आर्यश धर्मेद्र शर्मा - हिंदी क्र.-1 44 कि.ग्रा. में गोल्ड मेडल, अंकित पवन पाठक हिंदी क्र.1 75 कि.ग्रा. में गोल्ड मेडल,अभिषेक तिवारी हिंदी क्र.- 1 38 कि.ग्रा. में सिल्वर मेडल,साहेब इकबाल शेख हिंदी क्र.1 44 कि.ग्रा.में सिल्वर मेडल, राहुल सत्तेलाल हिंदी क्र.2 48 कि.ग्रा.में सिल्वर मेडल, सागर चंद्रिका प्रसाद महतो हिंदी क्र.1 35 कि.ग्रा.में ब्रांझ मेडल, शिवा लालमोहन गुप्ता हिंदी क्र.2 38 कि.ग्रा.मे ब्रांझ मेडल,अमरीश प्रजापति हिंदी क्र.1  41 कि.ग्रा. में ब्रांझ मेडल, मोहम्मद फैजल शाह आलम हिंदी क्र.1 57 कि.ग्रा.में ब्रांझ मेडल, मेहराब अशरफ शेख हिंदी क्र.2 45 कि.ग्रा. में ब्रांझ मेडल विजयी स्पर्धक, मार्गदर्शक शिक्षक राजेश रामचंद्र अवघडे, पुंड...

भांडुप में राष्ट्रधर्मसम्मेलन 2024 का भव्य आयोजन

Image
भांडुप में राष्ट्रधर्मसम्मेलन 2024 का भव्य आयोजन  मुंबई: भांडुप पश्चिम स्थित जैनम बैंक्वेट सभागृह में रविवार  29 सितंबर 2024 को  दोपहर: 1 बजे से शाम 4 बजे तक है। जिसके प्रमुख वक्ता के रूप में  सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता                          अश्विनी उपाध्याय है।विषय है-एक देश -एक विधान,एक भारत -श्रेष्ठ भारत,रामराज्य और राष्ट्रवाद,रामराज और संविधान,सबल भारत-संपन्न भारत,स्वस्थ भारत-समृद्ध भारत,शाश्वत भारत-सशक्त भारत,सात्विक भारत-सुरक्षित भारत,समावेशी भारत-स्वावलंबी भारत और स्वाभिमानी भारत-संवेदनशील भारत|

श्रीमती शांतिदेवी सिंह की तेरहवी

Image
श्रीमती शांतिदेवी सिंह की तेरहवी कल्याण:म्हाराल स्थित थारवानी सोलिटेयर ,क्लबहाउस रिगालिया  में पूर्व प्रधानाचार्य दिनेशप्रकाश सिंह (डी.पी.सिंह सर) की पत्नी श्रीमती शांतिदेवी  सिंह की तेरहवी संपन्न हुई।तेरहवी में श्रीमती सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करने हेतु उनके पति पूर्व प्रधानाचार्य दिनेशप्रकाश सिंह(डी.पी.सिंह सर),देवर धनेशप्रकाश सिंह,सुपुत्र डॉ.मनोज सिंह, अमित सिंह, विनीत सिंह, विकास सिंह, दामाद मुकेश सिंह, प्रपौत्र पियूष सिंह, श्लोक सिंह, यथार्थ सिंह एवं समस्त सिंह परिवार उपस्थित थे|तेरहवीं में मुंबई,थाने और कल्याण के कई गणमान्य लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर सिंह परिवार के इस दुख की घड़ी में ढाढ़स बधाया |गौरतलब हो कि सिंह परिवार एक सभ्रांत एवं उच्च शिक्षित परिवार के रूप में समाज के आदर्श के रूप में पहचाना जाता है |

श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष बनाए गए आचार्य पवन त्रिपाठी

Image
श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष बनाए गए आचार्य पवन त्रिपाठी मुंबई।  महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष पद पर मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी की नियुक्ति की गई है। श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्ति पर आचार्य त्रिपाठी का कहना है कि उन्होंने इस पद को भगवान श्रीगणेश की सेवा के रूप में स्वीकार किया है। बता दें कि आचार्य पवन त्रिपाठी कई वर्षों से संन्यास आश्रम से जुड़े रहे हैं और अब तक हजारों छात्रों को संस्कृत में शिक्षित कर चुके हैं। उन्होंने हिंदू धर्म के कई शास्त्रों का बारीकी से अध्ययन किया है। आचार्य त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को संस्कृत में शिक्षित करने के साथ-साथ कई राजनीतिक आंदोलनों में भाग लिया है। शिक्षा और राजनैतिक कार्यों के माध्यम से वे लगातार सक्रिय रूप से राष्ट्र प्रबोधन का कार्य करते आ रहे हैं। आचार्य पवन त्रिपाठी एक युवा हिंदूवादी नेता के रूप में जाने जाते हैं।आचार्य पवन त्रिपाठी को श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट का कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रख्यात समाजसेवी तथा वरिष्ठ भाज...

मलाड के श्री एम.डी.शाह महिला महाविद्यालय में हिंदी की लोकगीत की धूम

Image
मलाड के श्री एम.डी.शाह महिला महाविद्यालय में हिंदी की लोकगीत की धूम  मुंबई: जन सेवा समिति द्वारा संचालित श्री. एम. डी. शाह  महिला महाविद्यालय ऑफ कॉमर्स एंड आर्ट्स की हिंदी विभाग की स्नातक एवं स्नातकोत्तर विभाग के द्वारा  हिंदी दिवस के उपलक्ष में अंतर महाविद्यालयीन  लोकगीत प्रतियोगिता एवं लोकगीत प्रस्तुति का कार्यक्रम  संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की शुरुआत  विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद लोकगीतों का हमारे जीवन और साहित्य में क्या महत्व है? इस पर प्रख्यात पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. महेंद्र गुहा  ने अपने विचार  रखे । इस प्रतियोगिता में मुंबई विश्वविद्यालय और एस.एन.डी.टी. विश्वविद्यालय  से संबद्ध महाविद्यालयो के छात्राओं ने भाग लिया । प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार संगीत विभाग, एस.एन.डी.टी. विश्वविद्यालय की छात्रा  प्रिया दुंघाव  को प्राप्त हुआ  और द्वितीय पुरस्कार श्री एम. डी. शाह महिला महाविद्यलय ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स की छात्रा कोमल झा को प्राप्त हुआ।  तीन प्रतिभागियों को  सांत...

BMC बच्चों की पश्चिमी उपनगर स्तरीय वक्तृत्व स्पर्धा सम्पन्नउत्कृष्ट प्रदर्शन देख गदगद हुए परीक्षक

Image
BMC बच्चों की पश्चिमी उपनगर स्तरीय वक्तृत्व स्पर्धा सम्पन्न उत्कृष्ट प्रदर्शन देख गदगद हुए परीक्षक  मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में शिक्षा के साथ-साथ अनेक शैक्षणिक गतिविधियां भी संचालित की जा रही हैं। इसी दिशा में शिक्षणाधिकारी राजेश कंकाल के निर्देशन तथा उप शिक्षणाधिकारी निसार खान के मार्गदर्शन में आज गोरेगांव पश्चिम स्थित मुंबई पब्लिक स्कूल आईबी पटेल में पश्चिमी उपनगर के बच्चों की  वक्तृत्व स्पर्धा का सुंदर आयोजन किया गया, जिसमें आठ विभिन्न माध्यमों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षकों द्वारा चयनित किए गए प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय क्रमांक के बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए निसार खान ने कहा कि बच्चों की बुद्धिमत्ता तथा गुणवत्ता को बढ़ाने की दिशा में आने वाले दिनों में इसी तरह के अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पुरस्कार न पाने वाले बच्चों को निराश होने की बजाय दुगनी मेहनत के साथ आगे बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख ...