10 हजार लाडली बहनों को साड़ी और सूट बाटेंगे एसएम खानप्रमुख अतिथि के रूप में शामिल होंगे देवेंद्र फडणवीस

10 हजार लाडली बहनों  को साड़ी और सूट बाटेंगे एसएम खान
प्रमुख अतिथि के रूप में शामिल होंगे देवेंद्र फडणवीस 

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में चल रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एसएम खान द्वारा 5 अक्टूबर, शनिवार की शाम को ओशिवरा मेट्रो स्टेशन के पास  स्थित म्हाडा ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में 10 हजार महिलाओं को मुफ्त साड़ी और सूट का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि के रूप में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, अमृता ताई फडणवीस तथा मुंबई भाजपा अध्यक्ष एडवोकेट आशीष शेलार उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश महासचिव संजय केनेकर, मुंबई महासचिव संजय उपाध्याय, स्थानीय विधायक भारती ताई लवेकर, अल्पसंख्यक मोर्चा के महाराष्ट्र अध्यक्ष इदरीश मुल्तानी, भाजपा की महिला प्रदेश अध्यक्ष चित्राताई वाघ, महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह,  महाराष्ट्र उपाध्यक्ष एजाज देशमुख अल्पसंख्यक मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष वसीम खान कार्यक्रम में शामिल होंगे। अपने जोगेश्वरी पश्चिम स्थित कार्यालय पर आयोजित पत्रकार परिषद में एसएम खान ने उपरोक्त जानकारी दी।

Comments

Popular posts from this blog

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

बेस्ट टीचर निलिमा चौधरी यांची स्वेच्छा निवृत्ती

योगेश्वर इंग्लिश स्कूल का 25 वां वार्षिक उत्सव संपन्न