देशभक्ति का गाना गाओ।औरों को मत यहाँ बुलाओ।।

देशभक्ति का गाना गाओ।
औरों को मत यहाँ बुलाओ।।
न्योता और निमंत्रण छोड़ो।
 केवल अपना  देश जगाओ।।

मेहनत वाला नारा देकर।
अपने श्रम को बड़ा बनाओ।।

झूठ उधर फेको कचरे में।
सत्य यहाँ पर जल्दी लाओ।।

नफरत का तुम नाम मिटा दो।
और प्यार को बाहर लाओ।।

देशभक्ति का परचम देकर।
सबके साथ इसे लहराओ।।

अपनी जनसंख्या से कह दो।
सबसे बढ़िया देश बनाओ।।

उत्सव का माहौल बनाकर ।।
तुम भी उसमें खुशी मनाओ।।

इधर उधर तुम मंच सजाकर।
जय हो भारत माता गाओ।।

अपनी सारी दिशा बदल दो।
और यहाँ आजादी लाओ ।।

बिना वजह जो पाल लिए हो।
जल्दी से वह रोग भगाओ।।

राष्ट्रगीत गाने वालों का।
दौड़ दौड़ सम्मान बढ़ाओ ।।

बाहर वालों  से यह कह दो। 
वहीं रहो मत भारत आओ ।।

अपनों पर ही प्यार लुटाकर।
भीतर से अब काम चलाओ।।

अन्वेषी  28 9 24

Comments

Popular posts from this blog

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

बेस्ट टीचर निलिमा चौधरी यांची स्वेच्छा निवृत्ती

योगेश्वर इंग्लिश स्कूल का 25 वां वार्षिक उत्सव संपन्न