सेंट थॉमस एकेडमी में *वक्तृत्व स्पर्धा* का आयोजन

सेंट थॉमस एकेडमी में *वक्तृत्व स्पर्धा* का आयोजन
     जैसा कि हम सभी जानते हैं कि इस समय हिंदी पखवाड़ा चल रहा है। इसी के अंतर्गत गोरेगांव (पश्चिम) स्थित *सेंट थॉमस एकेडमी* में शनिवार 28 सितंबर, 2024 को हिंदी वक्तृत्व स्पर्धा का आयोजन किया गया। स्पर्धा के निर्णायकों में श्रेष्ठ हास्यकवि श्री महेश दुबे जी, कवि-लेखक एवं साहित्य प्रेमी श्री मार्कण्डेय त्रिपाठी जी तथा अध्यापिका -अधिवक्ता श्रीमती भावना पांडे जी थीं।
     
      कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती संगीता दुबे तथा श्रीमती पूनम तिवारी ने किया।  सुश्री रिदम डिसिल्वा ने प्रार्थना गीत प्रस्तुत किया । विद्यालय की मुख्याध्यापिका ने पुष्पगुच्छ देकर निर्णायकों का स्वागत किया। 

       कक्षा पांचवीं से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने विविध विषयों पर अपने विचार प्रकट किये। पांचवीं कक्षा के बालकवियों ने कविताएं तो छठीं कक्षा के विद्यार्थियों ने कहानी प्रस्तुत की। कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों ने *हास्य व्यंग्य कविताएं* तो आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने *आत्मकथा* प्रस्तुत की। नौवीं तथा दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने विविध विषयों जैसे *'दिशाहीन युवा पीढ़ी'* *'वर्तमान काल में देशभक्ति का अर्थ'* या *'राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका'* 'युद्ध और शांति' *संयुक्त परिवार की महत्ता'*  *'नारी और समाज की स्वतंत्रता'* आदि विषयों पर अपने विचार प्रकट किये।
 
      विद्यार्थियों को तैयार करने में विद्यालय के हिंदी अध्यापकों संगीता दुबे,
 पूनम तिवारी, विलास भोईर, श्रद्धा मोरे तथा रिदम डिसिल्वा ने भरपूर मेहनत की।
 
   इस शानदार कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय की  मुख्याध्यापिका सुश्री अनीता रोड्रिग्स का  महत्त्वपूर्ण सहयोग रहा। कवि महोदय महेश दुबे जी ने मुख्याध्यापिका तथा मैनेजमेंट के प्रति आभार प्रकट करते हुए इस शानदार कार्यक्रम के लिए विद्यालय तथा अध्यापकों को बधाई दी। उन्होंने कहा -" मंच पर आकर बोलने वाला प्रत्येक विद्यार्थी मेरी नज़र में विजेता है। विशेषकर अहिंदी भाषी विद्यार्थियों द्वारा हिंदी में भाषण देना ही अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है। मैं  विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके परिजनों को भी कोटि-कोटि धन्यवाद देता हूं  जिन्होंने हिंदी में वक्तृत्व के लिए अपने बच्चों को तैयार किया।"
 
     विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर निर्णायक त्रय ने सम्मानित किया। अध्यापकों तथा बच्चों के अनुरोध पर श्री महेश दुबे जी द्वारा प्रस्तुत कविता ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

      विद्यालय की  मुख्याध्यापिका सुश्री अनीता रॉड्रिक्स ने तीनों ही निर्णायकों के प्रति आभार प्रकट किया। विद्यालय की अध्यापिकाओं श्रीमती संगीता दुबे तथा श्रीमती पूनम तिवारी ने भी प्रातः काल अपना बहुमूल्य समय देने के लिए निर्णायक त्रय के प्रति अपना आभार प्रकट किया।

Comments

Popular posts from this blog

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

बेस्ट टीचर निलिमा चौधरी यांची स्वेच्छा निवृत्ती

योगेश्वर इंग्लिश स्कूल का 25 वां वार्षिक उत्सव संपन्न