जग में सुंदर हैं दो नाम, चाहे श्री कृष्ण कहो या श्री राम – कृपाशंकर सिंह
जग में सुंदर हैं दो नाम, चाहे श्री कृष्ण कहो या श्री राम – कृपाशंकर सिंह जौनपुर। जौनपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे एनडीए प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह इन दिनों पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के साथ-साथ लगातार आम लोगों से जनसंपर्क कर रहे हैं। उनके सहज, सरल, विनम्र और शालीन व्यक्तित्व का उन्हें पूरा फायदा मिल रहा है। पार्टी के परंपरागत मतदाताओं के साथ-साथ गैर परंपरागत मतदाताओं का भी उन्हें भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। समाजवादी पार्टी के परंपरागत यादव समाज के मतदाताओं पर भी उनके जनसंपर्क का अच्छा प्रभाव दिखाई दे रहा है। महाराष्ट्र की लंबी बेदाग राजनीतिक पारी का भी उन्हें फायदा मिलता दिखाई दे रहा है। ऐसा ही कुछ नजारा आज सुबह मल्हनी विधानसभा में स्थित मोकलपुर और नेवादा ईश्वरी सिंह ग्राम सभा में देखने को मिला। मोकलपुर के पूर्व ग्राम प्रधान हनुमान संतलाल यादव और नेवादा ईश्वरी सिंह के ग्राम प्रधान मुन्ना यादव ने अपने समस्त ग्राम वासियों के साथ मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दी। ग्राम वासियों से मुलाकात के दौरान कृपाशंकर सिं...