केसीएन क्लब के राष्ट्रीय संस्थापक सदस्य व पूर्व सैनिक छोटेलाल मिश्र का 98 वां जन्मदिन मनाया गया

केसीएन क्लब के राष्ट्रीय संस्थापक सदस्य व पूर्व सैनिक छोटेलाल मिश्र का 98 वां जन्मदिन मनाया गया
प्रयागराज , राष्ट्रीय सेवाभावी संगठन नोइंग सिटीजन्स नीड क्लब के राष्ट्रीय संस्थापक समिति सदस्य व पूर्व सैनिक छोटेलाल भगौतीदीन मिश्र का 98वां जन्मदिन 28 मार्च को क्लब पदाधिकारियों की उपस्थिति में मनाया गया। एक तरफ जहां शोशल मीडिया के माध्यम से राष्ट्रीय संस्थापक सदस्य व पूर्व सैनिक छोटेलाल भगौतीदीन मिश्र को आज उनके 98 वर्ष पूरे होने पर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्राप्त हो रही है। मिश्र का जन्म 28 मार्च 1928 में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद के बहरिया ब्लॉक अंतर्गत उधोपुर खगिया गांव में हुआ था। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा दीक्षा सिसई सिपाह मिडिल स्कूल में हुई, गुलाम देश मे पैदा होने के कारण अंग्रेजी हुकूमत की विवशता सहित आजादी के बाद देश विभाजन की विभीषिका को अपनी नजरों से देखने के बाद उनके दिल में देश कल्याण की ज्वाला जागृत हुई, जिस कारण वे नौकरी के दौरान व रिटायरमेंट के बाद भी देश कल्याण हेतु कार्यो में हमेशा ततपरता से लगे रहे। आजादी के बाद आपने कलकत्ता में भारतीय सेना के मिलिट्री इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट (एम ई एस) में भर्ती होकर देशभर में नेफा लद्दाख कश्मीर सहित चीन पाकिस्तान के युध्द में देश सेवा में जुड़े रहे। और 1989 में कलकत्ता से ही रिटायर हुए। रिटायरमेंट के बाद ही उन्होंने एक झुझारू टीम के साथ आम जन की आवाज बुलंद करने हेतु नोइंग सिटीजन्स नीड की स्थापना की। किसान यूनियन के अध्यक्ष महेंद्र सिंह टिकैत के साथ किसानों की लड़ाई में आपने  विशेष योगदान दिया। आज 98 वर्ष की उम्र में आप अपनी स्थापना स्थली पर रहकर शिक्षा को प्रोत्साहित करते रहते हैं। वर्तमान समय में स्वास्थ्य खराब होने के कारण चिकिस्को ने आपकी निगरानी टीम को विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी है। देशभर से अनेक संगठनों के पदाधिकारियों ने आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं दी व आपके लम्बी उम्र की कामना की है।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती