प्रधानाध्यापक गोरखनाथ दुबे की शिक्षकों ने की शानदार विदाई

प्रधानाध्यापक गोरखनाथ दुबे की शिक्षकों ने की शानदार विदाई
जौनपुर। कंपोजिट विद्यालय सिंगरामऊ के प्रधानाध्यापक गोरखनाथ दुबे का विदाई समारोह शनिवार को विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ बदलापुर के अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने कहाकि श्री दुबे ने अपने जीवन का 32 वर्ष बेसिक शिक्षा विभाग में बेहतर कार्य करते हुए व्यतीत किया। उन्होंने बच्चों को एक ऐसा बेहतर माहौल दिया जिसे शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण माना जाता है। उन्होंने इनकी अविरल सेवा को समाज के उत्थान हेतु अनमोल उपहार बताया। समारोह में संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद यादव, मंत्री दिवाकर दुबे, संगठन मंत्री रविकुमार प्रजापति, सुनील कुमार मिश्र  सहित विद्यालय के सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने अंगवस्त्रम व पुष्पगुच्छ  देकर भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम के आयोजक कंपोजिट  विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय पाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता