उत्तर भारतीय को टिकट देने की मांग ने पकड़ा जोरसंजय निरुपम के बाद राणा सिंह ने उत्तर मुंबई से की दावेदारी

उत्तर भारतीय को टिकट देने की मांग ने पकड़ा जोर

संजय निरुपम के बाद राणा सिंह ने उत्तर मुंबई से की दावेदारी
मुंबई। महानगर में उत्तर भारतीयों की निर्णायक संख्या को देखते हुए कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ उत्तर भारतीय नेताओं ने टिकट की मांग तेज कर दी है। उत्तर पश्चिम मुंबई से संजय निरुपम का मामला अभी चल ही रहा है कि कांग्रेस के एक और वरिष्ठ उत्तर भारतीय नेता राणा सिंह ने कांग्रेस हाई कमान से उत्तर मुंबई लोकसभा सीट से उत्तर भारतीय को टिकट देने की मांग की है। राणा सिंह ने कहा कि मुंबई में 50 लाख से अधिक उत्तर भारतीय समाज के लोग रहते हैं। इनमें से ज्यादातर लोग कांग्रेस के पक्ष में मतदान करते रहे हैं। कांग्रेस ने हमेशा उत्तर भारतीय समाज का सम्मान किया है और उनके नेताओं को टिकट भी देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अपने 45 सालों के राजनीतिक कैरियर में वे कांग्रेस के वफादार सिपाही की तरह हमेशा पार्टी के साथ डटे रहे। वे पार्टी हाई कमान से उत्तर मुंबई से चुनाव लड़ने की पेशकश भी कर चुके हैं। उनका कहना है कि उत्तर मुंबई में उत्तर भारतीय समाज के लोग भारी संख्या में रहते हैं। यहां की हर वार्ड और विधानसभा में रहने वाले लोगों के साथ मिलकर वह हमेशा काम करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि  पार्टी ने यदि उनके ऊपर विश्वास किया तो उत्तर मुंबई में कांग्रेस की विजय सुनिश्चित है। गोपाल शेट्टी के टिकट काटे जाने से उत्तर मुंबई के स्थानीय पदाधिकारी पार्टी से बहुत नाराज हैं और स्थानी बनाम बाहरी का भी मुद्दा यहां पर जोरों से चल रहा है जबकि पीयूष गोयल तो नेता बड़े हैं लेकिन वह बाहरी है कुल मिलाकर यदि कांग्रेस ने उत्तर मुंबई से किसी उत्तर भारतीय को टिकट दिया तो नाराज उत्तर भारतीयों को खुश करने का एक अच्छा अवसर मिल सकता है। पीयूष गोयल को बाहरी कहने वाले मतदाताओं के लिए कांग्रेस एक अच्छा विकल्प दे सकती है।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती