वरिष्ठ साहित्यकार डॉ मंजू लोढ़ा को सिंगापुर में मिला अवार्ड

वरिष्ठ साहित्यकार डॉ मंजू लोढ़ा को सिंगापुर में मिला अवार्ड
मुंबई। देश की प्रतिष्ठित वरिष्ठ साहित्यकार तथा समाजसेवी डॉ मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा को कल लोकमत मीडिया समूह द्वारा सिंगापुर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में ग्लोबल सखी अचीवर्स अवार्ड प्रदान किया गया। उन्हें यह पुरस्कार महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे सार्थक और प्रेरणादायक प्रयासों के चलते प्रदान किया गया। लोकमत मीडिया समूह के प्रमुख विजय दर्डा ने उनकी साहित्यिक और सामाजिक सेवाओं की सराहना करते हुए, उन्हें यह अवार्ड प्रदान किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, वरिष्ठ कवि शैलेश लोढ़ा समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता