पूर्व प्रधानाचार्य डॉ रामकेश्वर सिंह का निधनशिक्षा और सामाजिक जगत में शोक की लहर

पूर्व प्रधानाचार्य डॉ रामकेश्वर सिंह का निधन
शिक्षा और सामाजिक जगत में शोक की लहर

जौनपुर। गोपाल नारायण इंटर कॉलेज, रुपईपुर, सुल्तानपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ रामकेश्वर सिंह का 64 वर्ष की उम्र में शाहपुर सानी, बदलापुर जौनपुर स्थित उनके पैतृक निवास पर निधन हो गया। वे काफी अरसे से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही शिक्षा जगत के साथ-साथ सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में भी शोक की लहर दौड़ गई। पांच भाइयों में सबसे बड़े रामकेश्वर सिंह के बड़े बेटे सुनील सिंह ने गोमती नदी के तट पर मुखाग्नि दी। बीजेपी विधायक रमेश चंद्र मिश्र, पूर्व ब्लाक प्रमुख ओमप्रकाश सिंह, वरिष्ठ पत्रकार सुभाषचंद्र पांडे, प्रधानाचार्य विनोद तिवारी, कमला प्रसाद तिवारी , पूर्व प्रधान रामजियावान तिवारी, मायाशंकर तिवारी, संजय तिवारी, ग्राम प्रधान चंद्रशेखर यादव, जिला मंत्री अवधेश यादव, जिला पंचायत सदस्य शिवप्रताप सिंह उर्फ नाटे सिंह,प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, सुभाष सिंह, शिवशंकर सिंह, पूर्व जिला पंचायत राम आसरे यादव समेत अनेक लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती