कैंसर पीड़ित कक्ष के लिए अपने माता-पिता के नाम पर संजय सिंह ने दिया 5 लाख का दान

कैंसर पीड़ित कक्ष के लिए अपने माता-पिता के नाम पर संजय सिंह ने दिया 5  लाख का दान
मुंबई। उत्तर भारतीय संघ कार्यसमिति समिति की बैठक में उत्तर भारतीय संघ युवा मोर्चा के अध्यक्ष संजय सिंह ने अपने पिता शम्भूनाथ रामलखन सिंह और माता कमला शम्भूनाथ सिंह के नाम पर कैंसर पीड़ित मरीजों की सेवा के लिए बनाए गए गेस्ट हाउस में विशेष कक्ष बनाने के लिए 5 लाख रुपए का चेक संघ के अध्यक्ष संतोष आर एन सिंह को सौपा। उत्तर भारतीय संघ के पूर्व अध्यक्ष बाबू आर एन सिंह ने संघ भवन में कैंसर मरीजों के लिए गेस्ट हाउस बनाने का संकल्प लिया था वह कार्यसमिति के सामूहिक प्रयास  से पूरा हुआ,  बैठक में  कोषाध्यक्ष अजय कुमार सिंह , महामंत्री नंदलाल उपाध्याय , उपाध्यक्ष डॉ राधेश्याम तिवारी , रमेश बहादुर सिंह के अलावा सूर्य नारायण तिवारी , देवेंद्र तिवारी , ओपी सिंह , बैजनाथ मिश्रा , सीवी सिंह , बीड़ी सिंह , संजय ओझा, प्रहलाद पांडे, राजेश सिंह, अंतेश सिंह , सीताराम यादव,  ध्रुव नारायण पांडे , शिवदत्त सिंह , सचिन हेडे सहित अन्य लोग उपस्थित थे। उपस्थिति सभी पदाधिकारी ने संजय सिंह के उत्तर भारतीय संघ में किए कार्यों को सराहा और दान देने के लिए आभार व्यक्त किया

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

आदर्श शिक्षक रामभाऊ लक्ष्मीबाई हरी काकड प्रदीर्घ सेवेनंतर सेवानिवृत्त.