जन नायक एक दमदार सख्सियत "

" जन नायक एक दमदार सख्सियत "
दिव्यालय एक व्यकितत्व परिचय में हुआ साक्षात्कार! 

अतिथि- एम.एल.सी देवेन्द्र प्रताप सिंह

होस्ट- किशोर जैन 

सौजन्य से- दिव्यालय परिवार

जन नायक जन नेता वो चेहरा एक दमदार सख्सियत जिसे जनता चुनती है, जो लाखों लोगों की आवाज बन एक सुदृढ़ , स्वस्थ समाज देता है, अवाम के हक के लिए संघर्ष करता है,जी हाँ आज के हमारे अथिति एक इमानदार कद्दावर राजनेता हैं, एम.  एल.सी देवेंद्र प्रताप सिंह से बातचीत के कुछ अंश-

प्रश्न- अपने जन्म भूमि के बारे में बताएं? 

उत्तर- मेरा जन्म गोरखपुर के उत्तर प्रदेश में हुआ, मेरी शिक्षा- दीक्षा और राजनीतिक  करियर की शुरुआत भी यहीं से हुई|

प्रश्न- पहली बार आपने चुनाव कब जीता और अपने शुभचिन्तकों के आकांक्षाओं पर कहाँ तक खरे उतरे? 

उत्तर- पहली बार  98 में मैंने चुनाव जीता और पूरी निष्ठा से अपने शुभचिन्तको के आकांक्षाओं पर खरा रहा| सत्य के लिए अडिग रहा अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध  था, हूँ और आगे भी रहूंगा ||

प्रश्न- आप एक माध्यम वर्गीय परिवार से आते हैं, ऐसे में आपको एक उम्मीदवार के रूप में किन- किन मुश्किलातों का सामना करना पड़ा? 

 उत्तर- जी मैं एक किसान का बेटा हूँ और अपनी धरती से प्रेम करता हूँ, और एक उम्मीदवार के रूप में सदैव मेरे शुभचिन्तको का सहयोग मिलता रहा है, हाँ एक मध्यमवर्गीय उम्मीदवार के रूप में मेरे जीवन में भी तमाम उतार- चढा़व  आए, लेकिन मेरे हौसले और मेरा मकसद हमेशा ही स्पष्ट था, जनसेवक के रूप में रहना |

प्रश्न-आपके मुताबिक देश को सही गति और प्रगति मिले इसके लिए एक राजनेता को क्या करना चाहिए? 

उत्तर- देश को सही गति और प्रगति देने के लिए एक उत्साह, जुनून, जोश और  नव उर्जा के संचार का होना जरूरी है, तभी देश में नयी क्रांति आएगी और देश प्रगति करेगा |

प्रश्न-क्या आज की राजनीति जाति और धर्म के बुनियाद पर खड़ी है? 
उत्तर- जी बहुत हद तक आज की राजनीति जाति और धर्म के बुनियाद पर ही खड़ी है, लेकिन अब आज की युवा पीढ़ी जागरूक हो रही है, देश हित और विकास पर जोर दे रही है |
प्रश्न- आप अपने आखिरी संदेश में क्या कहना चाहते हैं? 
उत्तर- जी यही की कभी विपरीत परिस्थितियों में हिम्मत मत हारों  जो भी वक्त हो चाहे अच्छा या बुरा हर वक़्त की एक सीमा होती है, और ये परेशानी तो हमे आती ही है तराशने के लिए, इसलिए डट कर सामना करें, तभी आप इतिहास के पन्नों में एक नया अध्याय जोड़ पाएंगे |

अंत में बेहतरीन संचालन कर रहे यू.के. से किशोर जैन ने अपने अतिथि को धन्यवाद दिया। इस नेक व सराहनीय कार्य के लिए दिव्यालय की संस्थापक व कार्यक्रम आयोजक व्यंजना आनंद 'मिथ्या' और पटल अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक  मंजिरी "निधि" 'गुल'जी को कार्यक्रम आयोजन के लिए धन्यवाद दिया तथा बताया कि इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण Vyanjana Anand Kavya Dhara यूट्युब चैनल पर लाइव हर बुधवार शाम सात बजे हम देख सकते हैं। या उसकी रेकॉर्ड वीडियो को बाद में देखा जा सकता है।

मीडिया प्रभारी-- सुनीता सरोवर सिंह

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती