जन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया कृपाशंकर सिंह का जन्मदिन
जन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया कृपाशंकर सिंह का जन्मदिन मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा जौनपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी रहे कृपाशंकर सिंह का जन्मदिन ( 31 जुलाई) जन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर 75 महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में 75 सिलाई मशीन का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में राहुल एजुकेशन के चैयरमैन पंडित लल्लन तिवारी, अवध नारायण सिंह, उत्तर भारतीय मोर्चा के महाराष्ट्र उपाध्यक्ष उद्योगपति चित्रसेन सिंह, विधायक राजहंस सिंह, समरस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह, राहुल एजुकेशन के सचिव राहुल तिवारी, भाजपा नेता अखिलेश चौबे, एड राजकुमार मिश्र, राजन भोसले, अभिजीत राणे, डॉ राजेंद्र सिंह, अनिल गलगली, मुंबई पत्रकार संघ के अध्यक्ष आदित्य दुबे, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, पत्रकार विनोद यादव, भवन निर्माता रामसेवक पांडे, समाजसेवी रत्नेश सिंह, पूर्व उप शिक्षणाधिकारी अशोक मिश्र, समाजसेवी रत्नाकर मिश्रा, उत्तर भारतीय मोर्चा के मीरा भायंदर अध्यक्ष सुरेश सिंह, समाजसेवी राम सिंह, कृपाशंकर पांडे, विनय शुक्ला, कमले...