डा० सुमन दुबे ने लगाया पर्यावरण पाठशाला"

"डा० सुमन दुबे ने लगाया पर्यावरण पाठशाला" 
प्रयागराज। जनपद के मऊआइमा विकास क्षेत्र के ग्राम सभा सराय लालू में डा० सुमन दूबे के नेतृत्व में अथर्वन फाउंडेशन के बैनर तले पर्यावरण पाठशाला का आयोजन हुआ। 
इसमें बच्चों को पर्यावरण के संरक्षण एवं प्लास्टिक के दुष्प्रभाव पर जागरूक किया गया। 
पर्यावरण पाठशाला के अंतर्गत बच्चों को सिखाया की दैनिक जीवनचर्या में प्लास्टिक के बने बर्तन, बॉटल, ग्लाॅस इत्यादि को उपयोग में ना लाते हुए स्टील, कांच एवं मिट्टी के बर्तनों को उपयोग में लेना है। कपड़े के झोले में सामान लेना है ।डॉक्टर दुबे ने बच्चों को झोले वितरित किये और बच्चों के हाथों पौधरोपण भी कराया और इसके महत्व को भी बताया। इनका संरक्षण करके ही हम शुद्ध ऑक्सीजन प्राप्त कर सकते हैं। उक्त कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

Comments

Popular posts from this blog

समाजसेवी शिक्षाविद् मयाशरण सिंह की सुपुत्री शालिनी सिंह का नितीन सिंह के साथ पाणिग्रहण संस्कार संपन्न

बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग के आदर्श व्यक्तित्व उपेंद्र राय के कृतित्व को सलाम।

पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता को लगा जोर का झटकाबेहिसाबी संपत्ति मामले की जाँच रद्द करने से कोर्ट का इंकार