अनुशासन की प्रतिमूर्ति सत्यदेव यादव की सेवानिवृत्ति पर भव्य समारोह संपन्न

अनुशासन की प्रतिमूर्ति सत्यदेव यादव की सेवानिवृत्ति पर भव्य समारोह संपन्न

                        मुंबई: बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण एफ/उत्तर विभाग अंतर्गत कदागा मनपा  हिंदी शाला क्रमांक -1के वरिष्ठ शिक्षक  सत्यदेव सूर्यकुमार यादव  के सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह का आयोजन शाला सभागृह में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एफ/उत्तर विभाग के पूर्व विभाग निरीक्षक जगदीश  गायकवाड ने किया।
 सर्वप्रथम  संगीत शिक्षक महेश बागुल तथा स्वर सम्राट शिक्षक पवन कुमार शुक्ल के मार्गदर्शन में शालेय विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किया।प्रमुख अतिथि के रूप में भाषाविद रामहित यादव,कनिष्ठ पर्यवेक्षक मधुकर माली, पूर्व शिक्षा निरीक्षक लालाजी यादव,  राजदेव यादव,  विभाग निरीक्षिका  मोहिनी कावले,पूजा पाटिल ,पूर्व मुख्य शिक्षक  नरेंद्र सिंह, हाकिम सिंह , मीरा संत ,  प्रकाश संत , जयचंदी रोहदिया, राधेश्याम पांडेय, दिवाकर मिश्र,  ऊषा पथनवार , सुनील कुमार पाण्डेय, हरेंद्र सहदेव यादव, इमारत प्रमुख मुख्याध्यापक विष्णु सातपुते,  जसवंत कौर पड्डा, स्नेहा शिंदे , आद्याप्रसाद सिंह,विनोद कुमार द्विवेदी,  विजय बहादुर यादव,जयनाथ यादव , ओमप्रकाश मिश्र ,अरविंद पांडेय, पंचदेव मौर्या, विनोद कुमार मिश्रा,प्रितपालकौर अरोरा,अजय सिंह, सूबेदार विश्वकर्मा , मुख्य शिक्षक विश्वनाथ तिवारी, सुभाष यादव,नीलम पांडेय तथा तंत्रस्नेही शिक्षक आलोक सिंह एवं अशोक कुमार भट्ट ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सत्कार मूर्ति  सत्यदेव यादव के शैक्षणिक एवं सामाजिक जीवन की उल्लेखनीय उपलब्धियों का चित्रण किया।प्रमुख वक्ता के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कृत आदर्श शिक्षक हवलदार सिंह, वरिष्ठ साहित्यकार राम अवतार यादव,शिक्षक सेना के कार्याध्यक्ष उपेंद्र प्रताप राय, शिक्षक सेना के उपाध्यक्ष नामदेव धनकुटे , शिक्षक सभा के सहसचिव ओमप्रकाश यादव, वरिष्ठ शिक्षक संतोष कुमार शर्मा,उग्रसेन सिंह, योगेंद्र एम.सिंह, विनोद कुमार,कवि अजयकुमार पाल (अनामी), उमाशंकर यादव,  अनिल कुमार पटेल,आनंद  शालेय शिक्षिका  सुनीता पोल,  निर्मला पाल , सत्कार मूर्ति के बहनोई , विद्वान सुपुत्र सर्वेश यादव एवं पुत्रवधू  पूजा यादव  तथा  स्वर्ण  पदक विजेता ,स्वर  साम्राज्ञी विद्यार्थिनी अर्शी सहित अनेक गणमान्य महानुभावों/विभूतियों ने भी सृजनशील , कल्पक तथा आदर्श शिक्षक/ सत्कारमूर्ति  के शिक्षकत्त्व, निष्ठा,लगन ,समर्पण तथा आधारभूत,तार्किक,व्यावहारिक एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से कार्य करने  की कला की प्रशंसा तथा सराहना किया।मार्मिक विदाई गीत भी प्रस्तुत किया गया ।मानपत्र का वाचन शिक्षाविद् नागेंद्र यादव ने अत्यंत ही ओजपूर्ण शब्दों में  किया। इस अवसर पर  सत्कार मूर्ति  सत्यदेव यादव तथा उनकी धर्मपत्नी  उर्मिला यादव का जयमाल बहुत ही आकर्षक रहा।सभी उपस्थित गणमान्यों ने सत्कार मूर्ति एवं उनकी जीवन संगिनी का  शाल ,श्रीफल ,पुष्प गुच्छ एवं भेट वस्तु से अभिनंदन किया ।कार्यक्रम का संपूर्ण आयोजन,नियोजन तथा क्रियान्वयन  शाला व्यवस्थापन समिति / शाला सत्कार समिति के प्रिंसिपल निर्देशन एवं परामर्श तथा  राजेश बारी के  कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कदागा मनपा हिंदी शाला क्रमांक 1और 2 के सभी शिक्षकों/कर्मचारियों ,संस्कृति संवर्धन मंच  तथा आयोजन समिति का उल्लेखनीय योगदान रहा।  कार्यक्रम में शिक्षा तथा समाज से जुड़े लगभग 500 से अधिक शिक्षकों एवं समाजसेवियों तथा विद्यार्थियों एवं पालकों ने सक्रिय सहभाग लिया।  कार्यक्रम का सुनियोजित संचालन/अतिथि परिचय तथा स्वागत,  विनय कुमार दुबे ने किया। सेवा संपूर्ति  सम्मान समारोह आनंददाई, प्रेरणादाई , बोधगम्य तथा संदेश का सूचक रहा। अतिथियों हेतु संपूर्ण व्यवस्थान की देखरेख वरिष्ठ शिक्षिका विमला हरिशंकर यादव, कविता यादव,राजोल कुमार मिश्रा, विजय प्रताप मिश्रा ,मनीराम भोये, रविकुमार बिसेन, जितेंद्र गुप्ता,गिरीश पंधरे,योगेश निकम, माधुरी देसले,तस्लीम शेख,पंजाब राव साबले,मिलेश सहारे,विश्वास चौहान ,रजनीकांत,संजय जोग,खंदारे,समाजसेवी शिक्षाविद् समाजसेवी चंद्रवीर बंशीधर यादव एवं डॉ.अमर यादव ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

समाजसेवी शिक्षाविद् मयाशरण सिंह की सुपुत्री शालिनी सिंह का नितीन सिंह के साथ पाणिग्रहण संस्कार संपन्न

बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग के आदर्श व्यक्तित्व उपेंद्र राय के कृतित्व को सलाम।

पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता को लगा जोर का झटकाबेहिसाबी संपत्ति मामले की जाँच रद्द करने से कोर्ट का इंकार