मुंबई के समाजसेवी डॉ. अनील मुरारका ने की प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ एमडी सिंह से मुलाकात

मुंबई के समाजसेवी डॉ. अनील मुरारका ने की प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ एमडी सिंह से मुलाकात
गाजीपुर। मुंबई के प्रख्यात समाजसेवी डॉक्टर अनील काशी मुरारका ने आज पूर्वांचल के प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. एमडी सिंह से गाजीपुर स्थित उनके दवाखाने पर मुलाकात कर होम्योपैथिक चिकित्सा से जुड़े अनेक विषयों पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान डॉक्टर एमडी सिंह ने उन्हें अपनी स्वलिखित पुस्तक मुट्ठी भर भूख भेंट की। डॉ एमडी सिंह की खास बात यह है कि वह अपनी कंपनी की बनी हुई दवा ही मरीजों को देते हैं। उनकी दी हुई दवा से करीब 95% मरीजों को लाभ हुआ है। ऐसे में उनके दवाखाने पर गाजीपुर के अलावा पूर्वांचल के सभी जिलों के मरीजों की भीड़ लगी रहती है। वे अपने यहां आने वाले किसी भी मरीज को निराश नहीं जाने देते। मरीजों का भी उनके प्रति गहरा लगाव तथा विश्वास है। डॉ मुरारका ने कहा कि इलाज के नाम पर जहां लूट मची हुई है, वहीं डॉ एमडी सिंह अपने मरीजों के लिए किसी मसीहा से कम नहीं हैं।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

आदर्श शिक्षक रामभाऊ लक्ष्मीबाई हरी काकड प्रदीर्घ सेवेनंतर सेवानिवृत्त.