समरस फाउंडेशन ने किया तीन चिकित्सकों का सम्मान

समरस फाउंडेशन ने किया तीन चिकित्सकों का सम्मान
मुंबई। महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा आज बोरीवली पूर्व में स्थित कार्यालय में क्रांती ज्योती सावित्रीबाई फुले अस्पताल बोरीवली पूर्व के तीन चिकित्सकों डॉ सुधीर आड़े, डॉ भूपेंद्र पाड़वी तथा अजिंक्य नलावडे का सम्मान किया गया। संस्था के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह ने शॉल पुष्प गुच्छ से सबका सम्मान किया। सम्मानित सभी चिकित्सकों ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था के महासचिव वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, उपाध्यक्ष मुकुंद शर्मा, राजेंद्र विश्वकर्मा, संगठन सचिव सुरेंद्र पांडे, विधि सलाहकार एड प्रशांत परदेसी, सचिव पूरव गांधी, प्रचार मंत्री भोला वर्मा तथा संतोष पांडे उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता