वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेश नंदीमठ का समरस फाउंडेशन ने किया सम्मान

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेश नंदीमठ का समरस फाउंडेशन ने किया सम्मान
मुंबई। महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक और शैक्षणिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा आज कस्तूरबा मार्ग पुलिस स्टेशन, बोरीवली पूर्व के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेश रुद्रमुनि नंदीमठ का सम्मान किया गया। संस्था के महासचिव तथा वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, उपाध्यक्ष मानिकचंद यादव तथा संगठन सचिव महापौर पुरस्कृत पूर्व प्रधानाचार्य सुरेंद्र पांडे द्वारा उनका सम्मान किया गया। श्री नंदीमठ की कार्य कुशलता तथा सक्रियता के चलते उनके इलाके में न सिर्फ अपराधों में कमी आई है ,अपितु जनता और पुलिस के बीच मधुर संबंध का निर्माण हुआ है। उनके सफल मार्गदर्शन में पुलिस स्टेशन में कार्यरत सभी पुलिस अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जनता मुक्त कंठ से सराहना कर रही है। श्री नंदीमठ ने सम्मान के लिए संस्था के अध्यक्ष डॉ किशोर सिंह और उनकी पूरी टीम को धन्यवाद दिया।

Comments

Popular posts from this blog

समाजसेवी शिक्षाविद् मयाशरण सिंह की सुपुत्री शालिनी सिंह का नितीन सिंह के साथ पाणिग्रहण संस्कार संपन्न

बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग के आदर्श व्यक्तित्व उपेंद्र राय के कृतित्व को सलाम।

पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता को लगा जोर का झटकाबेहिसाबी संपत्ति मामले की जाँच रद्द करने से कोर्ट का इंकार