सोनावणे कॉलेज में कवि सम्मेलन और मुशायरा सम्पन्न

सोनावणे कॉलेज में कवि सम्मेलन और मुशायरा सम्पन्न
कल्याण। कल्याण के सोनावणे कॉलेज में रविवार ,28 जुलाई को शाम 7 बजे स्व. एम. जे.पंडित चैरिटबल ट्रस्ट और यशोदा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा के.डी.कॉलेज कल्याण के  प्रिंसिपल और डायरेक्टर डॉ सुनील शर्मा की अध्यक्षता में कवि सम्मेलन और मुशायरा सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर प्रदीप लालजानी, डॉ रजनीकांत मिश्रा, डॉ.संगीता शर्मा, अफसर दकनी, ओमप्रकाश पांडेय नमन, करीमुद्दीन सिद्धार्थनगरी ने कविता और ग़ज़ल पाठ करके उपस्थित स्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर कल्याण के महमदिया स्कूल के संचालक सुप्रसिद्ध  समाजसेवक साद काज़ी का उनके विभिन्न समाज सेवाओं के लिए प्राप्त डॉक्टरेट पदवी के लिये विशेष सम्मान किया गया। कवि सम्मेलन और मुशायरा का संचालन सोनावणे कॉलेज के संस्थापक और मानद सचिव सुप्रसिद्ध कवि गीतकार ग़ज़लकार डॉ विजय पंडित ने किया। इस कार्यक्रम के निमंत्रक रिटेंल मर्चेंट असोसिएशन के अध्यक्ष हृदय पंडित, सोनावणे कॉलेज के ट्रस्टी श्रीचंद केसवानी और सुनील कुकरेजा ने इस यशस्वी बनाने में विशेष परिश्रम लिया और उपस्थित सभी मान्यवरों के साथ सहभोजन के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता