श्यामनारायन यादव के नाम पर बने मार्ग का होगा उद्घाटन

श्यामनारायन यादव के नाम पर बने मार्ग का होगा उद्घाटन
मुंबई: भांडुप पश्चिम स्थित हॉटेल पंचरत्न ,एल .बी.एस . मार्ग, सोनापुर बस स्टॉप के पास अधिवक्ता सुभाष यादव के पिताजी स्मृति शेष श्यामनारायन बंशराज यादव (पूर्व अध्यक्ष  यादव संघ मुंबई , पूर्व नगरसेवक  भांडुप एवं पूर्व विधायक आजमगढ़ उत्तर प्रदेश)के नाम पर  सड़क  मार्ग का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री विधायक अशोक राव चव्हाण  के करकमलों द्वारा शुक्रवार दिनांक 2दिसंबर ,2022को शाम 5बजे होगा। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में  पूर्व सांसद  संजय दिना पाटिल(भाऊ) विधायक रमेश भाई कोरगांवकर , विधायक सुनील भाऊ राऊत , मुंबई कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष  गणेश यादव, स्थानीय नगरसेविका  आशाताई कोपरकर   की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। समारोह की अध्यक्षता मुंबई महानगर पालिका के पूर्व उपनेता ,पूर्व वरिष्ठ  नगरसेवक  वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुंबई कांग्रेस सुरेश भाई कोपरकर करेंगे। सभी से अधिवक्ता सुभाष यादव ने  अनुरोध किया है कि  वे अपने व्यस्त कार्यक्रम में से थोड़ा समय निकालकर अवश्य पधारें। गौरतलब हो कि इस अवसर पर प्रसिद्ध बिरहा गायक इंद्रजीत यादव विरूद्ध सोनी गुप्ता का मुख्य रूप से बिरहा का मुकाबला होगा।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

आदर्श शिक्षक रामभाऊ लक्ष्मीबाई हरी काकड प्रदीर्घ सेवेनंतर सेवानिवृत्त.