*दो होनहार वैज्ञानिक परिणय सुत्र में बंधे*

*दो होनहार वैज्ञानिक परिणय सुत्र में बंधे*
मुंबई- मुंबई के पुर्व महापौर स्व.आर.आर.सिंह के पौत्र एवम डॉ आर आर सिंह के द्वितीय सुपुत्र *वैज्ञानिक डॉ रोहित सिंह* आज ईरान मूल की अमेरिका बेस्ड *वैज्ञानिक डॉ नेगार* के साथ हिंदु रिती रिवाज के साथ आर आर एजुकेशनल ट्रस्ट हाल, म्हाडा,मुलुंड पूर्व, मुंबई पर वैवाहिक सूत्र में बंध गए। 
    रोहित सिंह केलकर कालेज,मुलुंड से 2009 में बी एस सी (बायोटेक) के बाद झुनझुनवाला कालेज,घाटकोपर से 2011 में एम एस सी किये।
  मेधावी रोहित को अमेरिकन नार्थ टेक्सास युनिवर्सिटी ने स्कॉलरशिप देकर पी एच डी हेतु बुलाया।2017
में रोहित ने कैंसर की दवा पर शोध कर पी एच डी (डाक्टरेट) डिग्री हासिल किया। तत् पश्चात 2019 में अमेरिका की ही सिनसिनाटी यूनिवर्सिटी ने पोस्ट डाक्टरेट फेलोशिप हेतु निमंत्रित किया। यहीं पर उनके अंडर में पीएचडी कर रही ईरान मूल की अमेरिकन नागरिक डाॅ नेगार से मधुर संबंध 2020 में बन गया।
डॉ नेगार ने ह्यूस्टन युनिवर्सिटी से बायो केमिस्ट्री एवम बायोफिजिक्स से मास्टर्स डिग्री लिया। और 2020 में
पीएचडी हेतु नार्थ टेक्सास युनिवर्सिटी में प्रवेश लिया।
  दो वर्ष तक एक दुसरे को परखने के पश्चात दोनो ने जीवन साथी बनने का निर्णय लिया।
   वर्तमान में डॉ रोहित अमेरिका की सबसे बडी मेडिकल कंपनी एमजेन में वैज्ञानिक के रूप में कार्यरत हैं।
डॉ नेगार सेनफ्रांसिसको के एले थेराप्युटिक्स में क्लीनिकल रिसर्च असिस्टेंट के रूप  में कार्य कर रही हैं।
          नव दंपत्ति को आशिर्वाद प्रदान करने हेतु सामाजिक,राजनीतिक,
वैद्यकीय, शैक्षणिक और आर्थिक क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती