दो होनहार वैज्ञानिक परिणय सूत्र में बंधे

दो होनहार वैज्ञानिक परिणय सूत्र में बंधे
मुंबई: मुंबई के पूर्व महापौर स्मृति शेष आर.आर.सिंह के पौत्र एवं डॉ. आर. आर. सिंह के द्वितीय सुपुत्र *वैज्ञानिक डॉ. रोहित सिंह* आज ईरान मूल की अमेरिका बेस्ड *वैज्ञानिक डॉ. नेगार* के साथ हिंदू रिती रिवाज के साथ आर .आर. एजुकेशनल  ट्रस्ट हाल, म्हाडा,मुलुंड पूर्व, मुंबई में वैवाहिक सूत्र में बंध गए। 
  रोहित सिंह मुलुंड के सुप्रसिद्ध वी.जे.वझे (केलकर कॉलेज) से 2009 में बी .एस. सी .(बायोटेक) के बाद मुंबई उपनगर के सुप्रसिद्ध रामनिरंजन झुनझुनवाला कॉलेज ,घाटकोपर से 2011 में एम. एस .सी .किये।
 मेधावी छात्र रोहित को अमेरिकन नार्थ टेक्सास यूनिवर्सिटी ने स्कॉलरशिप देकर पी .एच. डी. हेतु बुलाया।2017
में रोहित ने कैंसर की दवा पर शोध कर पी. एच .डी .(डाक्टरेट) डिग्री हासिल किया। तत्पश्चात 2019 में अमेरिका की ही सिनसिनाटी यूनिवर्सिटी ने पोस्ट डाक्टरेट फेलोशिप हेतु निमंत्रित किया। यहीं पर उनके अंडर में पी.एच .डी. कर रही ईरान मूल की अमेरिकन नागरिक डाॅ. नेगार से मधुर संबंध 2020 में बन गया।
डॉ .नेगार ने ह्यूस्टन यूनवर्सिटी से बायो केमिस्ट्री एवं बायोफिजिक्स से मास्टर्स डिग्री लिया। और 2020 में पीएचडी हेतु नार्थ टेक्सास युनिवर्सिटी में प्रवेश लिया।
  दो वर्ष तक एक दूसरे को परखने के पश्चात दोनों ने जीवन साथी बनने का निर्णय लिया।
   वर्तमान में डॉ. रोहित अमेरिका की सबसे बडी मेडिकल कंपनी एमजेन में वैज्ञानिक के रूप में कार्यरत हैं।
डॉ. नेगार सेनफ्रांसिसको के. एले. थेराप्युटिक्स में क्लीनिकल रिसर्च असिस्टेंट के रूप  में कार्य कर रही हैं।
   नव दंपत्ति को आशीर्वाद  प्रदान करने हेतु सामाजिक,राजनीतिक,
वैद्यकीय, शैक्षणिक और आर्थिक क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। गौरतलब हो कि डॉ.रोहित सिंह मुंबई के लोकप्रिय समाजसेवी राजनेता डॉ.बाबुलाल सिंह के भतीजे हैं। वहीं डॉ. बाबुलाल सिंह के मार्गदर्शन में समाजसेवा करने वाले शिक्षा में समाजसेवा के पैरोकार  आल इंडिया यादव महासभा मुंबई के महासचिव समाजसेवी शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर यादव ने सिंह परिवार को बधाई दी है।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती