देश के शैक्षणिक उत्थान में राहुल एजुकेशन का महत्वपूर्ण योगदान – सांसद सीमा द्विवेदीपंडित लल्लन तिवारी को बताया समाज का प्रकाश स्तंभ

देश के शैक्षणिक उत्थान में राहुल एजुकेशन का महत्वपूर्ण योगदान – सांसद सीमा द्विवेदी
पंडित लल्लन तिवारी को बताया समाज का प्रकाश स्तंभ

भायंदर। देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन द्वारा आज राज्य सभा सदस्य, सांसद सीमा द्विवेदी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। भायंदर पूर्व के नवघर रोड स्थित राहुल एजुकेशन के हेड ऑफिस में चेयरमैन तथा प्रख्यात समाजसेवी पंडित लल्लन तिवारी ने शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर युवा एडवोकेट राजकुमार मिश्र, सुधाकर उपाध्याय तथा समाजसेवी बृजेश तिवारी उपस्थित रहे। सांसद सीमा द्विवेदी ने देशभर में पहले राहुल एजुकेशन द्वारा संचालित स्कूल्स और कॉलेजेस की सराहना करते हुए कहा कि आज इन स्कूलों में ना सिर्फ देश के हजारों बच्चे केजी से लेकर पीजी तक, इंजीनियरिंग से लेकर आर्किटेक्चर तक, लॉ से लेकर पॉलिटेक्निक तक की उत्कृष्ट शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं ,अपितु हजारों पढ़े लिखे लोगों को रोजगार भी मिला है। श्रीमती द्विवेदी ने पंडित ललन तिवारी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि आप जैसे लोग ही समाज के प्रकाशस्तंभ और प्रेरणास्रोत हैं।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

आदर्श शिक्षक रामभाऊ लक्ष्मीबाई हरी काकड प्रदीर्घ सेवेनंतर सेवानिवृत्त.