केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में संविधान दिवस मनाया गया

केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में संविधान दिवस मनाया गया

मुंबई, विद्याविहार (पूर्व) में स्थित केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, क. जे. सोमैया परिसर, मुम्बई के चाणक्य सभागार में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में 'भारतीय लोकतंत्र एवं संविधान' विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि के रूप में आर्. सी. डब्ल्यू. सी., एस. एन. डी. टी. महिला विश्वविद्यालय की सहायकाचार्या डॉ. वत्सला शुक्ला ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य, राज्य के नीतिनिर्देशक तत्त्व, न्यायालयीय व्यवस्था, नगर पंचायत, नगर निगम, सूचना का अधिकार तथा शिक्षा का अधिकार जैसे विषयों का उल्लेख भारतीय संविधान में है। जिसमें महिलाओं के लिए भागीदारी सुनिश्चित की गई है, किन्तु व्यवहार में भारतीय नारी के अधिकार को संवैधानिक रूप में और सशक्त बनाने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस राष्ट्र में महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक एवं सांस्कृतिक भागीदारी होती है उस राष्ट्र का विकास तेजी से होता है। प्रास्ताविक उद्बोधन में शिक्षाशास्त्र के डॉ. बी. एस्. वी. भास्कर रेड्डी ने कहा कि, भारतीय लोकतंत्र में भारतीय महिलाओं का विशेष योगदान है, जिसके कारण भारत का विकास हुआ है, इस विकास के पीछे भारत का वेद, स्मृतियों, संस्कृति एवं सविधान का महत्व है । स्वगात करते हुए कार्यक्रम के संयोजक डॉ. रंजय कुमार सिंह ने कहा कि, भारतीय लोकतंत्र सत्य पर आधारित है, क्योंकि भारत का स्लोगन ही है सत्यमेव जयते है इसी कारण विश्व का सबसे बड़ा 1 लोकतंत्र होते हुए भी मजबूत है जिसका प्रमुख कारण भारत का संविधान है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए परिसर के निदेशक प्रो. लक्ष्मीनिवास पाण्डेय ने कहा कि भारतीय संविधान वसुधैव कुटुम्बकम् में विश्वास करता है, जो विश्व को संदेश देता है कि विश्व का प्रत्येक नागरिक सभी के लिए मानव है। इसी विचारधारा पर भारतीय लोकतंत्र विश्व में सबसे मजबूत है, जिसका मूल कारण वेद, उपनिषद, गीता, रामायण तथा अन्य धर्मग्रन्थ है। समाज का बटवारा गुणकर्म के आधार पर हुआ है। गुणकर्म के आधार पर ही समाज और राष्ट्र को विकसित किया जा सकता है। उसका मूल परिवार से शुरू होता है। इसलिए परिवार को स्वस्थ और विकसित करना प्रत्येक भारतीय नागरिक का परम कर्तव्य है । कार्यक्रम अवसर पर धन्यवाद ज्ञापन हिन्दी की प्राध्यापिका डॉ. गीता दूबे ने किया जबकि मंच संचालन साहित्य के प्राध्यापक डॉ. सोमेश बहुगुणा ने किया । इस अवसर पर सभी शिक्षक, कर्मचारी और छात्र उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती