पूर्वांचल भजन मंडली ने किया संपूर्ण वातावरण राममय

पूर्वांचल भजन मंडली ने किया संपूर्ण वातावरण राममय 
मुंबई। कलवा (पूर्व) ठाणे जिले के पूर्वांचल भजन कीर्तन मंडली के तत्वधान में पूर्वांचल चाल कमेटी भास्कर नगर, ठाणे मुंबई सोमवार दिनांक 28 नवंबर 2022 को संध्याकाल 7:00 से परिवार के सुख शांति हेतु तुलसीदास कृत रामचरितमानस के सुंदरकांड का पाठ सुमधुर स्वर में गुंजायमान हुई।जहां सुंदरकांड के पश्चात गीतों द्वारा भगवान श्रीराम के गुणगान को दोहराया गया। इसका आयोजन भारत के वीर सैनिक कंचन सिंह ने किया। इतना ही नहीं आयोजक सिंह ने संपूर्ण सोसाइटी को महाप्रसाद का लाभ भी प्रदान किया। भजन कीर्तन के आयोजन में मुख्य रूप से कवि पत्रकार विनय शर्मा दीप, गीतकार अश्विनी कुमार यादव, संगीतकार अरविंद कुमार गुप्ता,संगीतकार मनोज कुमार शर्मा,वादक अशोक सिंह,चंदन मंडल एवं सुनील मिश्रा आदि उपस्थित थे।गीतकार और संगीतकार ने इतने सुप्रसिद्ध स्वरों द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया जिसका गुणगान नहीं किया जा सकता इतना ही नहीं सुमधुर गीतों से संपूर्ण वातावरण को राममय कर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों की संख्या में श्रोताओं ने तालियां बजाकर भगवान राम के जयकारे के साथ उत्साहवर्धन किया।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती